Monday, June 5, 2017

Current GK Rajasthan 4 June 2017

भारतीय मूल के लियो वरदकर आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे 

  • यूरोप के सबसे रूढ़िवादी देश आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री भारतीय मूल के 38 वर्षीय लियो वरदकर होंगे 
  • यह आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे 
  • इनका चुनाव अभियान सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहा है 
अफ्रीकी देश लेसोथो 

  • अफ्रीकी देश लेसोथो की 15-49 वर्ष की आबादी में 25%लोग HIV संक्रमित है 
  • यहाँ राजतन्त्र है लेकिन सत्ता का संचालन प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार करती है 
  • यह देश 1966 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था 
  • इसकी राजधानी मासेरु है जो यहां का सबसे बड़ा शहर है 
  • यह देश राष्ट्रमंडल का सदस्य है 
  • यहां की 40%आबादी अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है 
  • 80% आबादी ईसाई धर्म को मानती है 
  • इस देश की पूर्वी सीमा पर द्रखन्सबर्ग पठार है जहां से ऑरेंज नदी निकलती है 


No comments:

Post a Comment