Thursday, August 24, 2017

Current GK Rajasthan 24 August 2017

कोलकाता
हुगली नदी के किनारे पर स्थित कोलकाता , पश्चिम बंगाल की राजधानी है
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पांचवा सबसे बड़ा बंदरगाह है
महलों के इस शहर को सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से जाना जाता है
कोलकाता की स्थापना 24 अगस्त 1690 को अंग्रेजों द्वारा की गयी थी
इस दिन को कोलकाता स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है
अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है

खानवा का युद्ध
1527 में महाराणा सांगा व बाबर के मध्य भरतपुर जिले में खानवा का युद्ध हुआ था



Wednesday, August 23, 2017

Current GK Rajasthan 23 August 2017

ट्रिपल तलाक 

  • सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने 1400 साल से चली आ रही ट्रिपल तलाक की परम्परा को असंवैधानिक करार दिया 
  • 5 जजों की पीठ ने 3 : 2 के बहुमत से यह फैसला सुनाया 
  • पाकिस्तान समेत दुनिया के 20 से अधिक देशों में तीन तलाक पर बैन है 

तेजाजी 

  • लोक देवता तेजाजी का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के खरनाल गांव में हुआ था 
  • तेजाजी मध्यप्रदेश ,राजस्थान तथा गुजरात में लोक देवता के रूप में पूजे जाते है 
  • तेजाजी को सर्पों के देवता के रूप में पूजा जाता है 
  • इनका प्रमुख मंदिर खरनाल (नागौर ) में है 
  • तथा सुरसुरा (अजमेर ) में तेजाजी का धाम है 
  • प्रत्येक वर्ष भादो शुक्ला दशमी को तेजाजी का मेला भरता है 

आर्मीनिया 

  • आर्मीनिया (आर्मेनिया) पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश है जो चारों तरफ़ ज़मीन से घिरा है।
  •  1990 के पूर्व यह सोवियत संघ का एक अंग था जो एक राज्य के रूप में था।
  •  सोवियत संघ में एक जनक्रान्ति एवं राज्यों के आजादी के संघर्ष के बाद आर्मीनिया को 23 अगस्त 1990 को स्वतंत्रता प्रदान कर दी गई
  •  लेकिन इसके स्थापना की घोषणा 21 सितंबर, 1991 को हुई एवं इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता 25 दिसंबर को मिली। 
  • इसकी राजधानी येरेवन है।
  •  आर्मीनिया 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है।
  •  इसमें संयुक्त राष्ट्र, यूरोप परिषद, एशियाई विकास बैंक, स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल, विश्व व्यापार संगठन एवं गुट निरपेक्ष संगठन आदि प्रमुख हैं।
  • इसकी सीमाएँ तुर्की, जॉर्जिया, अजरबैजान और ईरान से लगी हुई हैं

Tuesday, August 22, 2017

Current GK Rajasthan 22 August 2017

राफेल नडाल 

  • स्पेन के राफेल नडाल तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए है
  •  15 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में जुलाई 2014 के बाद फिर से दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने है 
  • नडाल ने ब्रिटेन के ऐंडी मरे को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की है 

फ़ीफा अंडर - 17 विश्व कप 

  • भारत में पहली बार फ़ीफा अंडर -17 विश्व कप का आयोजन 6 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा 
  • नवी मुंबई और गुवाहाटी में खेले जाएंगे सेमीफाइनल
  • सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा.
  •  टूर्नामेंट का पहला मैच दिल्ली और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों मैच छह अक्टूबर को होंगे.
  •  हर सेंटर में कम से कम आठ मैच खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल गोवा, गुवाहाटी और कोच्चि में होंगे

 अंडर -17 विश्व कप की शुरुआत :-

  • 1982 में सिंगापुर फुटबॉल ने एक अंडर 16 टूर्नामेंट आयोजित किया 
  • 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों के इस टूर्नामेंट को लॉयन सिटी कप का नाम दिया गया 
  • तत्कालीन फीफा महासचिव जो ब्लाटर ने इसे विश्व स्तर पर आयोजन की सलाह दी 
  • 1982 में उनकी सलाह पर विश्व कप आयोजन का निर्णय लिया गया जिसका आयोजन 1985 में होना तय हुआ था 
  • 1985 में पहली बार यह विश्व कप चीन में आयोजित किया गया 
  • 1991 में हुए चौथे विश्व कप से आयु वर्ग बदलकर अंडर - 17 कर दी गयी 
  • दो साल के अंतराल पर इसका आयोजन किया जाता है 
  • 2015 में चिली में आयोजित विश्व कप को नाइजीरिया ने जीता था 
  • 2017 में अंडर -17 विश्व कप का 17 वां आयोजन भारत की मेजबानी में हो रहा है 
  • 5 बार सबसे ज्यादा नाइजीरिया ने जीता है अंडर -17 विश्व कप 
  • 3 बार ब्राजील ने जीता है तथा 2 -2 बार घाना व मैक्सिको ने जीता है 
  • 2008 में पहली बार महिला अंडर -17 विश्व कप का आयोजन किया गया 
  • उतर कोरिया ने महिला अंडर -17 विश्व कप का पहला मैच जीता था  




Sunday, August 20, 2017

Current GK Rajasthan 20 August 2017

क़तर 

  • क़तर एक ऐसा देश है जहा की 88 प्रतिशत आबादी विदेशी कामगारों की है 
  • यहाँ की आधिकारिक भाषा अरबी है तथा अंग्रेजी ,हिंदी तथा उर्दू भी बोली जाती है 
  • क़तर तेल समृद्ध देश है तथा यहाँ की अर्थव्यवस्था इसी से चलती है 
  • क़तर की राजधानी दोहा है तथा आबादी का 92 प्रतिशत हिस्सा यही निवास करता है 
  • इस देश में राजतंत्र है तथा यहाँ के शासक को अमीर कहा जाता है 
  • वर्तमान अमीर शेख तमीम है जो क़तर के इतिहास में सबसे कम उम्र 33 वर्ष में अमीर बने है 
  • क़तर 2022 के फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, इसके लिए यहाँ नो आइकोनिक इको फ्रेंडली स्टेडियम बनाये जा रहे है 











Saturday, August 19, 2017

Current GK Rajasthan 19 august 2017

राजस्थान 

  • राजस्थान में प्रत्येक नागरिक के लिए मुफ्त में ई - वॉलेट तथा ई - मेल सुविधा शुरू की गई है 
  • राजस्थान ऐसा करने वाला पहला राज्य है 
  • mail.rajasthan.in  पर जाकर मेल बना सकते है 

रिज़र्व बैंक 

  • रिज़र्व बैंक ने 50 रुपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है 
  • इस नए नोट पर हम्पी के पत्थर से निर्मित रथ का चित्र होगा 
  • हम्पी विजयनगर साम्राज्य के शासक कृष्णदेव राय की राजधानी थी 

ऑपरेशन फ्लड 

  • भारत में ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत 1970 में की गयी थी ( राजस्थान में भी 1970 में ही शुरू हुआ था) 
  • 1970 में शुरू किया गया ऑपरेशन बाढ़, भारत के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) का एक प्रोजेक्ट था, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी विकास कार्यक्रम था।
  •  उसने भारत को दूध की कमी वाले देश से दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बना दिया, जो 1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका से आगे निकल गया 
  •  डेयरी फार्मिंग ने भारत को सबसे बड़े आत्मनिर्भर ग्रामीण रोजगार जनरेटर बनाया।


Friday, August 18, 2017

Current GK Rajasthan 18 August 2017

ओपेक ( OPEC  = Organization Of The Petroleum Exporting Countries )

  • ओपेक तेल उत्पादक व निर्यातक 12 देशों का संघटन है 
  • दुनिया के 12 देश इसके सदस्य देश है:-अल्जीरिया, अंगोला, ईक्वाडोर, इरान, ईराक, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नाइजीरिया, लीबिया तथा वेनेजुएला, 
  • जिनकी दुनिया के कूल कच्चे तेल में 77% हिस्सेदारी है 
  • ओपेक की स्थापना 14 सितम्बर 1960 में इराक की राजधानी बगदाद में हुई थी 
  • इसका मुख्यालय वियना (आस्ट्रिया ) में है 
  •  इंडोनेशिया जनवरी 2009 में संगठन से हट गया क्यूंकि अब यह तेल निर्यातक की जगह तेल आयातक बन गया है 
  • इन देशों में सबसे अधिक तेल उत्पादन व निर्यात सऊदी अरब द्वारा किया जाता है 

शुभाष चंद्र बोस 

  • नेताजी शुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे  
  •  इनका जन्म 23 जनवरी सन् 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हुआ था
  •  द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था
  • तथा "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा दिया 
  • नेताजी की मृत्यु को लेकर आज भी रहस्य बना हुआ है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार से प्राप्त दस्तावेज के अनुसार नेताजी की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू (जापान ) में एक विमान दुर्घटना के दौरान हुई थी 

 सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही है केन्टीनें 
  • तमिलनाडु में अम्मा केंटीन :- तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता ने सबसे पहले 2013 में गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने ले लिए अम्मा केंटीन की शुरुआत की थी 
  • राजस्थान में अन्नपूर्णा रसोई :- इसमें 5 रुपये में नास्ता व 8 रुपये में भोजन 
  • मध्यप्रदेश में दीनदयाल रसोई :-इसमें गरीबों को 5 रुपये में थाली भर भोजन मिल रहा है 
  • दिल्ली में आम आदमी केंटीन :- 10 रुपये में खाना 
  • कर्नाटक में इंदिरा केंटीन :-हाल ही में 16 अगस्त को राहुल गाँधी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है इसमें 10 रुपये में खाना मिलेगा 
  • उत्तरप्रदेश में जल्द ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू होने वाला है जिसमे तीन रुपये में नाश्ता व 5 रूपए में खाना उपलब्ध कराया जाएगा 


Thursday, August 17, 2017

Current GK Rajathan 17 August 2017

संपर्क हेल्पलाइन का शुभारम्भ ( राजस्थान )

  • मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य ने स्वतंत्रता दिवश पर राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन सेवा ' 181 ' की शुरुवात की है 
  • इस हेल्पलाइन सेवा द्वारा प्रदेश के नागरिक सड़क ,पानी, तथा बिजली सहित सरकारी कामकाज में देरी को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे 
  • शिकायत दर्ज कराने  के लिए 181 नंबर डायल कर अपनी समस्या बता सकते है 

लुइ पाश्चर 

  • लुइ पाश्चर ने किण्वन की खोज 1857 में की थी 

एडवर्ड जेनर 

  • एडवर्ड जेनर ने 1798 में चेचक के टीके की खोज थी 

इंडोनेशिया 

  • इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है 
  • इंडोनेशिया को 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड से आजादी मिली थी 
  • आजादी के बाद इसे अधिकृत रूप से रिपब्लिक ऑफ़ इंडोनेशिया के नाम से जाना जाता है 
  • 17508 द्वीपों वाले इस शहर की आबादी लगभग 23 करोड़ है 
  • यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला तथा दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है 
  • देश की राजधानी जकार्ता है 
  •  इंडोनेशिया का इतिहास विदेशियों से प्रभावित रहा है, जो क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की वजह से यहाँ आए थे 
  •  मुस्लिम व्यापारी अपने साथ इस्लाम लाए और यूरोपिय शक्तियां यहां के मसाला व्यापार में एकाधिकार को लेकर एक दूसरे से लड़ती रही 
  •  साढ़े तीन सौ साल के डच उपनिवेशवाद के बाद द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इंडोनेशिया को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी 


Tuesday, August 15, 2017

Current GK Rajasthan 15 August 2017

स्वतंत्रता दिवस ( 15 अगस्त )

  • आज भारत अपना 71 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है  
  • 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था 
  • भारत व पाकिस्तान के बिच की विभाजन रेखा रेडक्लिफ लाइन 17 अगस्त 1947 को खींची गयी थी 
  • आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन कर गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था फिर 1961 को भारतीय सेना ने गोवा पर कब्ज़ा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया था 
  • भारत का राष्ट्रगान ' जन गण मन  ' 1911 में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था लेकिन आजादी के बाद 1950 में यह भारत का राष्ट्रगान बना 
  • 15 अगस्त के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गयी थी 
  • 15 अगस्त 1972 को भारत में डाक विभज के पिनकोड की शुरुआत हुई थी 

For More Information :-Click Here














Monday, August 14, 2017

Current GK Rajasthan 14 August 2017

मुंबई उच्च न्यायालय 

  • उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के तहत 14 अगस्त ,1862 को मुंबई उच्च न्यायालय का गठन हुआ 
  • न्यायालय की इमारत को ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल जेम्स ऐ फुलर द्वारा डिज़ाइन किया गया था 
  • न्यायमूर्ति एम. सी. चगला स्वतंत्रता के बाद मुंबई उच्च न्यायालय के प्रथम स्थाई मुख्य न्यायाधीश थे  

प्लासी का युद्ध (प्रथम )

  • प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को प्लासी (पश्चिम बंगाल ) नामक स्थान पर हुआ था 
  • यह युद्ध बंगाल के नवाब  सिराज़ुद्दौला व ईस्ट इंडिया कंपनी (नेतृत्व रॉबर्ट क्लाइव ) के मध्य हुआ था 
  •  कंपनी की सेना ने रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नबाव सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था
  • नवाब सिराज़ुद्दौला की हार का प्रमुख कारण उसके सेनापतियों में से एक सेनापति मीर जाफ़र का धोका देना था 
  • मीर जाफ़र की टुकड़ियों ने इस युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था क्यूंकि रॉबर्ट क्लाइव ने उसे यह कहकर अपने साथ मिला लिया था की  सिराज़ुद्दौला को हटाकर मीर जाफ़र को नवाब बना दिया जाएगा 
  • प्लासी की जंग इसलिय महत्वपूर्ण मणि जाती है क्यूंकि भारत में कंपनी की यह पहली बड़ी जीत थी 

बक्सर का युद्ध 

  • प्लासी के युद्ध के बाद जब सिराज़ुद्दौला को मार दिया गया व सिराज़ुद्दौला का सेनापति मीर जाफ़र बंगाल का नवाब बना  
  • जब मीर जाफ़र ने कंपनी का विरोध किया तो कंपनी ने उसे हटाकर मीर कासिम को नवाब बना दिया 
  • जब मीर कासिम कंपनी का विरोध करने लगा तो 1764 में बक्सर के युद्ध में कंपनी ने उसे भी हरा दिया 
  • उसे बंगाल से बाहर कर दिया गया तथा पुनः मीर जाफ़र को नवाब बना दिया गया 

बीसलपुर बाँध

  • बीसलपुर राजस्थान के टोंक जिले में स्थित एक गाँव है और यह भगवान गोकर्णेश्वर के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्द है।
  •  बनास नदी पर बनाया गया बीसलपुर बाँध बीसलपुर का दूसरा आकर्षण है 
  • यह बाँध दो चरणों में बनाया गया। पहले चरण का उद्देश्य पीने का पानी उपलब्ध करवाना था जबकि दूसरे चरण का उद्देश्य सिंचाई की सुविधाओं में सुधार लाना था।
  •  यह बाँध 574 मीटर लंबा और 39.5 मीटर ऊँचा है।


Sunday, August 13, 2017

Current GK Rajasthan 13 August 2017

नेपाल 

  •  भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है।
  •  नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के 81 प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है
  • नेपाल दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहाँ का झण्डा आयताकार नहीं है ,बल्कि यह दो त्रिभुजों से मिलकर बना है 
  • नेपाल कभी किसी विदेशी साम्राज्य के अधीन नहीं रहा इसलिय यहां कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता 
  • दुनिया की सबसे ऊँची 10 पर्वत चोटियों में से 8 नेपाल में है इनमें 8848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट सबसे ऊँचा है 
  • माउंट एवरेस्ट की वजह से यहाँ का मानक समय अन्तर्राष्ट्रीय मानक से 45 मिनट आगे है 
  • नेपाली यहाँ की आधिकारिक भाषा है तथा मैथिली राष्ट्र भाषा है 
  •  नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। 
  • नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी है 
  • तथा यहाँ के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा है 

गोगाजी

  • गोगाजी राजस्थान के लोक देवता हैं जिन्हे 'जहरवीर गोगा जी' के नाम से भी जाना जाता है।
  •  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के शहर गोगामेड़ी में भादों शुक्लपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला भरता है। इन्हें हिन्दू और मुसलमान दोनो पूजते हैं।
  • वीर गोगाजी गुरुगोरखनाथ के परमशिष्य थे। उनका जन्म विक्रम संवत 1003 में चुरू जिले के ददरेवा गाँव में हुआ था। 
  •  कायम खानी मुस्लिम समाज उनको जाहर पीर के नाम से पुकारते हैं
  •  मध्यकालीन महापुरुष गोगाजी हिंदू, मुस्लिम, सिख संप्रदायों की श्रद्धा अर्जित कर एक धर्मनिरपेक्ष लोकदेवता के नाम से पीर के रूप में प्रसिद्ध हुए।
  •  लोककथाओं के अनुसार गोगाजी को साँपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। 
  •  यह गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है।





Saturday, August 12, 2017

Current GK rajasthan 12 August 2017

प्रसून जोशी सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष 

  • पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड प्रमुख पद से हटा दिया गया है 
  • उनकी जगह गीतकार प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है 
  • प्रसून का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले में हुआ था 
  • प्रसून हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं।
  • प्रसून अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
  •  फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां..' के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिल चुका है

मिल्खा सिंह

  •   WHO (वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन ) ने मिल्खा सिंह को दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए शारीरिक गतिविधियों सम्बंधित गुडविल एम्बेसेडर नियुक्त किया है 

इन्सेफेलाइटिस (दिमागी बुखार )

  • इन्सेफेलाइटिस या मस्तिष्क ज्वर एक ऐसा संक्रमण है जो 1 से 2 लाख लोगों में से एक या दो लोगों में पाया जाता है 
  • यह विशेष रूप से बुजुर्गों ,बच्चों तथा उन लोगों में पाया जाता है जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम होती है 
  • इन्सेफेलाइटिस में मस्तिष्क में सूजन आ जाती है 

इन्सेफेलाइटिस के कारण 

  • यह रोग बैक्टीरिया ,वायरस ,परजीवी तथा रसायनों के कारण होता है जिसमे  वायरल इन्सेफेलाइटिस को आम माना जाता है 
  • वायरल इन्सेफेलाइटिस विभिन्न प्रकार के वायरस जैसे रेबीज वायरस ,पोलियो वायरस ,खसरा वायरस तथा छोटी चेचक वायरस आदि के कारण होता है 
  • जापानी इन्सेफेलाइटिस वायरस ,सेंट लुईस वायरस, पश्चिमी नील वायरस तथा शीतला माइनस वायरस आदि वायरल इन्सेफेलाइटिस के प्रमुख कारण है 
  • बैक्टीरिया इन्सेफेलाइटिस, सिफलिस जैसे तीव्र बैक्टीरिया संक्रमण के कारण होता है 
  • इन्सेफेलाइटिस को मुख्य रूप से दो नामों प्राथमिक व द्वितीय के रूप में जाना जाता है 
  • प्राथमिक इन्सेफेलाइटिस में वायरस ,बैक्टीरिया या अन्य संक्रमण सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करते है 
  • तथा द्वितीय इन्सेफेलाइटिस तब होता जब प्रतिरक्षक तंत्र दोष पूर्ण हो जाता है 

लक्षण 

  • बुखार ,सिरदर्द ,उल्टी या जिमचलाना ,भूख न लगना कमजोरी आदि शामिल है 

बचाव  

  • बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाकर विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है 


 

Friday, August 11, 2017

Current GK Rajasthan 11 August 2017

डोकलाम विवाद 
  •  भौगोलिक रूप से डोकलाम भारत चीन और भूटान बार्डर के तिराहे पर स्थित है। जिसकी भारत के नाथुला दर्रा(नाथूला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है) के पास से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी है। 
  • चुंबी घाटी में स्थित डोकलाम सामरिक दृष्टि से भारत और चीन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। साल 1988 और 1998 में चीन और भूटान के बीच समझौता हुआ था कि दोनों देश डोकलाम क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।
  • दूसरी ओर साल 1949 में भारत और भूटान के बीच एक संधि हुई थी जिसमें तय हुआ था कि भारत अपने पडोसी देश भूटान की विदेश नीति और रक्षा मामलों का मार्गदर्शन करेगा। 
  • साल 2007 में इस मुद्दे पर एक नई दोस्ताना संधि हुई, जिसमें भूटान के भारत से निर्देश लेने की जरूरत को खत्‍म कर दिया गया और यह वैकल्पिक हो गया। 
  • विवाद 
  •  भारत के सिक्किम, चीन और भुटान के तिराहे पर स्थित डोकलाम पर चीन हाइवे बनाने की कोशिश में है, जिसका भारतीय खेमा विरोध कर रहा है। उसकी बड़ी वजह ये है कि अगर डोकलाम तक चीन की सुगम आवाजाही हो गई तो फिर वह भारत को पूर्वोत्‍तर राज्यों से जोड़ने वाली चिकन नेक तक अपनी पहुंच और आसान कर सकता है। 
  • चिकन नेक के द्वारा ही भारत अपने पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़ा हुआ है 

चंबल नदी
  • चंबल नदी मध्‍यप्रदेश राज्‍य के महू के 'जनापाव पहाड़ी' से निकलती है 
  • इस नदी की लम्‍बाई 995 किमी है 
  • इस नदी में पूरे वर्ष पानी बहता रहता है इसलिए इस नदी को बारहमासी भी कहते हैं 
  • इस नदी की सहायक नदीयां काली, पार्वती, बनास, कुराई, बामनी, शिप्रा आदि हैं 
  • यह नदी राजस्‍थान से बहती हुई उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के मुरादगंज स्थान में यमुना नदी (Yamuna) में मिल जाती है
  • इस नदी को प्रचीन समय में चर्मण्वती के नाम से जाना जाता था 
  • इस नदी पर बने बॉध गांधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज आदि है 
  • चूलिया जल प्रपात इसी नदी पर बना हुआ है
दादरा नगर हवेली 
  •  भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश हैं। यह दक्षिणी भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्तिथ है 
  • सिलवासा इस प्रदेश की राजधानी है। यह क्षेत्र दमन से 10 से 30 किलोमीटर दूर है
  • दादरा नगर हवेली का 11 अगस्त 1961 को भारत में विलय हुआ 
  • गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल तक पुर्तगाली उपनिवेश रहा 
  • 2 अगस्त 1954 को इसे पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली 
  • दादरा और नगर हवेली प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्र है जिसमे 62% से अधिक आदिवासी रहते है।
  • घने वन तथा अनुकूल जलवायु को देखते हुए यहाँ पर्यटन क्षेत्र को उच्‍च प्राथमिकता दी गई है
  •  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल तारपा उत्सव, पतंग उत्सव और विश्व पर्यटन दिवस आदि आयोजित किए जाते हैं
प्रो. सांवरलाल जाट 
  • राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवरलाल जाट का निधन हो गया  

Thursday, August 10, 2017

Current GK Rajasthan 9 August 2017

दीपक मिश्रा होंगे नए मुख्य न्यायाधीश 

  • सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे ) जस्टिस जेएस खेहर 27 अगस्त को रिटायर हो रहे है 
  • उनकी जगह सुप्रीम कोर्ट के जज दीपक मिश्रा नए सीजे बनेंगे 
  • दीपक मिश्रा भारत के 45 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे
  • दीपक मिश्रा मुख्य न्यायाधीश बनने वाले ओड़िसा के तीसरे जज होंगे 


राज्य सभा चुनाव

  •  गुजरात में राज्य सभा की तीन सीटों के लिए मतदान हुए 
  • जिसमें 2 सीटें भाजपा व एक सीट कांग्रेस ने जीती 
  • भाजपा से स्मृति ईरानी व अमित शाह ने जीत दर्ज की 
  • तथा कांग्रेस से अहमद पटेल को जीत मिली  


रविंद्र जडेजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर 

  • श्री लंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रविंद्र जडेजा आईसीसी में टेस्ट रैंकिंग खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए है 
  • इससे पहले बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर थे 


काकोरी काण्ड 

  • काकोरी काण्ड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की खतरनाक मंशा से हथियार खरीदने के लिये ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूट लेने की एक ऐतिहासिक घटना थी जो 9  अगस्त 1925 को घटी
  • उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पास स्थित यह स्थान आधुनिक भारत में चर्चा का विषय बना। 9 अगस्त, 1925 को इस स्थान पर देशभक्तों ने रेल विभाग की ले जाई जा रही संग्रहीत धनराशि को लूटा
  •  हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के केवल दस सदस्यों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया था।
  • क्रान्तिकारियों द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आन्दोलन को गति देने के लिये धन की तत्काल व्यवस्था की जरूरत के मद्देनजर शाहजहाँपुर में हुई बैठक के दौरान राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनायी थी।
  •  इस योजनानुसार दल के ही एक प्रमुख सदस्य राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने 9  अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से छूटी "आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेन्जर ट्रेन" को चेन खींच कर रोका और क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खाँ, पण्डित चन्द्रशेखर आज़ाद व 6 अन्य सहयोगियों की मदद से समूची ट्रेन पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया।
  •  बाद में अंग्रेजी हुकूमत ने उनकी पार्टी हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल 40  क्रान्तिकारियों पर सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने व मुसाफिरों की हत्या करने का मुकदमा चलाया जिसमें राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा ठाकुर रोशन सिंह को मृत्यु-दण्ड (फाँसी की सजा) सुनायी गयी। 


Tuesday, August 8, 2017

current GK Rajasthan 8 August 2017

भारत छोड़ो आन्दोलन (8 अगस्त 1942) 

  • भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय  8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था|यह एक आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश  साम्राज्य को समाप्त करना था।
  •  यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था।
  •  यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विश्वविख्यात काकोरी काण्ड के ठीक सत्रह साल बाद 9 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था।
  • क्रिप्स मिशन की विफलता के बाद महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ अपना तीसरा बड़ा आंदोलन छेड़ने का फ़ैसला लिया। 8 अगस्त 1942 की शाम को बम्बई में अखिल भारतीय काँगेस कमेटी के बम्बई सत्र में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नाम दिया गया था। 
  •  गाँधी जी को फ़ौरन गिरफ़्तार कर लिया गया था लेकिन देश भर के युवा कार्यकर्ता हड़तालों और तोड़फ़ोड़ की कार्रवाइयों के जरिए आंदोलन चलाते रहे।
  • More Information About Bharat Chhodo Aandolan :-Click Here


अमेरिका 

  • ओलंपिक रजत पदक विजेता अमेरिका की महिला फर्राटा धाविका टोरी बोवी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीता है 
  • More Information :-Click here

बाड़मेर 

  • बाड़मेर राजस्थान राज्य का दूसरा बड़ा जिला है। यह अपने स्थापत्य के साथ साथ देश के सबसे बड़े तेल और कोयला उत्पादक क्षेत्रो में से एक है।
  •  इस शहर की स्थापना बहाड़ राव ने 13वीं शताब्दी में की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम बाड़मेर पड़ा यानि बार का पहाड़ी किला। एक समय 'मालानी' के नाम से जाना जाने वाला बाड़मेर अपनी जीवंतता के कारण सैलानियों को बहुत भाता है।
  • More Information About Badmer :-Click Here


Monday, August 7, 2017

Current GK Rajasthan 7 August 2017

उपराष्ट्रपति 

  • वैंकेया नायडू भारत के नए उपराष्ट्रपति होंगे 
  • शनिवार को हुए मतदान में वैंकेया नायडू को 516 वोट मिले वहीं विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गाँधी को 244 वोट मिले 
  •  वैंकेया नायडू भारत के 13 वें उपराष्ट्रपति के रूप में 11 अगस्त को शपथ लेंगे 
  • वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के चावटपलेम में एक कम्मू परिवार में हुआ था
  • उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों की एक संयुक्त बैठक में गुप्त मतदान द्वारा एकल हस्तांतरणीय मतदान द्वारा होता है 
  • भारत का उपराष्ट्रपति :-
  •  भारत का नागरिक हो
  •  35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो
  •  राज्य सभा की सदस्यता की योग्यता रखता हो
  •  संसद के किसी सदन या किसी राज्य के विधानमंडल का सदस्य नहीं होगा. यदि निर्वाचन के पूर्व वह सदस्य रहा हो, तो निर्वाचित होने की तिथि से उसकी सदस्यता का अंत हो जायेगा.
  •  उसका कार्यकाल 5 साल है, लेकिन इस अवधि के भीतर भी वह राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र देकर हट सकता है या राज्य सभा के सदस्यों द्वारा बहुमत से स्वीकृत प्रस्ताव के द्वारा, जिसे लोक सभा ने स्वीकार कर लिया हो, वह हटाया जा सकता है.
  • उपराष्ट्रपति के कार्य तथा अधिकार
  • उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है, अतः उसे सभापति के सभी सामान्य अधिकार दिए जाते हैं. राज्य सभा में मतदान के समय दोनों पक्षों के बराबर मत होने उसे निर्णायक मतदान का अधिकार है. लेकिन, वह सामान्य सदस्यों की भाँति साधारणतया मतदान नहीं कर सकता.
  • इसके अतिरिक्त, जब राष्ट्रपति का पद किसी कारण से रिक्त हो, तब नए निर्वाचित राष्ट्रपति के पदग्रहण करने के पूर्व तक उपराष्ट्रपति ही राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है.
  •  जब राष्ट्रपति बीमारी या अनुपस्थिति या किसी अन्य कारण से अपना काम करने में असमर्थ हो, तब उपराष्ट्रपति  ही उसका कार्यभार संभालता है


बैटलग्राउंड एशिया फाइट 

  • बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बम्बई में हुई बैटलग्राउंड एशिया फाइट में चीन के जुल्पिकार मेमतअली को हराकर फाइट जीत ली 
  • विजेंद्र ने डब्ल्यूबीओ एशिया फेसिफिक सुपर मिडिलवेट और डब्ल्यूबीओ ओरियंटल सुपर मिडिलवेट ख़िताब जीत लिया 


राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

  • राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में अरविन्द पानगड़िया की जगह लेंगे 
  •  भारतीय अर्थशास्त्री डॉक्टर राजीव कुमार भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई किताबें भी लिख चुके है 


Saturday, August 5, 2017

Current GK Rajasthan 5 August 2017

राज्य सभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी 

  • पहली बार संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है 
  • कांग्रेस को एक सीट से पीछे कर भाजपा के राज्यसभा में 58 सांसद व कांग्रेस के 57 सांसद है 

उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आज 

  • शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपराष्ट्रपति के लिए मतदान होंगे 
  • चुनाव में भाजपा की तरफ से वैंकेया नायडू तथा विपक्ष की तरफ से गोपाल कृष्ण गाँधी आमने -सामने है 

1978 में राजस्थान पर्यटन विकाश निगम की स्थापना हुई थी 


निमोनिया

  • निमोनिया मुख्यत: फेफड़े का संक्रमण होता है, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस सांस के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंच जाता है।
  • कई बार फंफूद की वजह से भी फेफड़े संक्रमित (इन्फेक्शंस) हो जाते है। अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी बीमारी जैसे फेफड़ों के रोग, हृदय रोग से पीड़ित है तो उन्हें गंभीर संक्रमण यानि गंभीर निमोनिया होने का खतरा रहता है।
  • निमोनिया (Pneumonia) में जब एक या दोनों फेफड़े में तरल पदार्थ भर जाता है है तो फेफड़े को ऑक्सीजन लेने में कठिनाई होने लगती है। बैक्टीरिया से होने वाला निमोनिया दो से चार सप्ताह में ठीक हो सकता है, जबकि वायरस से होने वाले निमोनिया को ठीक होने में अधिक समय लग जाता है।
  • यह बीमारी आमतौर पर सर्दियों और बसंत के मौसम में होती है, और अक्सर सर्दी-जुकाम होने के बाद शुरु होती है। बड़े लोगो की तुलना में बच्चो में यह समस्या ज्यादा पाई जाती हैं क्यूंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता युवाओं की तुलना में कम होती है।
  • स्वस्थ व्यक्तियों में, निमोनिया साधारण बीमारी की तरह होता है और 2 से 3 सप्ताहों में ठीक हो जाता है। जबकि वृद्ध व्यक्तियों और अन्य रोगों से ग्रस्त लोगों में, रोग ठीक होने में 6 से 8 सप्ताह या अधिक लग सकते हैं।

  •  

Friday, August 4, 2017

Current GK rajasthan 4 August 2017

देवेंद्र झाझड़िया 

  • रियो पैराओलंपिक 2016 में स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान के देवेंद्र झाझड़िया को राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा 
  • देवेंद्र यह पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले पेराएथलीट होंगे 
  • केंद्रीय खेल मंत्रालय ने पहली बार दिव्यांग श्रेणी के खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार की श्रेणी में शामिल किया है 
  • देवेंद्र झाझड़िया ने 2004 में एंथेस पैरालंपिक में जेवेलियन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जितने के 12 साल बाद रियो पेरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता 


इंदिरा गांधी नहर परियोजना

  • इन्दिरा गाँधी नहर राजस्थान की प्रमुख नहर हैं। इसका पुराना नाम "राजस्थान नहर" था।  जो राजस्थान प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में बहती  है
  •   चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर और नागौर जैसे रेगिस्तानी जिलों के निवासियों को इस परियोजना से पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।
  • राजस्थान नहर सतलज और व्यास नदियों के संगम पर निर्मित हरिके बांध से निकाली गई है। यह नहर पंजाब व राजस्थान को पानी की आपूर्ति करती है। पंजाब में इस नहर की लम्बाई 132 किलोमीटर है और वहां इसे राजस्थान फीडर के नाम से जाना जाता है। इससे इस क्षेत्र में सिंचाई नहीं होती है बल्कि पेयजल की उपलब्धि होती है।
  •  राजस्थान में इस नहर की लम्बाई 470 किलोमीटर है। राजस्‍थान में इस नहर को राज कैनाल भी कहते हैं। इस नहर का उद्घाटन 31 मार्च 1958 को हुआ जबकि दो नवंबर 1984 को इसका नाम इंदिरा गांधी नहर परियोजना कर दिया गया। 

  •  

Thursday, August 3, 2017

Current GK Rajasthan 3 August 2017

सिंधु जल संधि
  • सिंधु जल संधि पानी के वितरण लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एक संधि है।
  •  इस सन्धि में विश्व बैंक (तत्कालीन पुनर्निर्माण और विकास हेतु अंतरराष्ट्रीय बैंक) ने मध्यस्थता की।
  •  इस संधि पर कराची में 19 सितंबर, 1960 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे।

  • इस समझौते के अनुसार, तीन "पूर्वी" नदियों — ब्यास, रावी और सतलुज — का नियंत्रण भारत को, तथा तीन "पश्चिमी" नदियों — सिंधु, चिनाब और झेलम — का नियंत्रण पाकिस्तान को दिया गया। 
  • हालाँकि अधिक विवादास्पद वे प्रावधान थे जनके अनुसार जल का वितरण किस प्रकार किया जाएगा, यह निश्चित होना था। क्योंकि पाकिस्तान के नियंतरण वाली नदियों का प्रवाह पहले भारत से होकर आता है, संधि के अनुसार भारत को उनका उपयोग सिंचाई, परिवहन और बिजली उत्पादन हेतु करने की अनुमति है। इस दौरान इन नदियों पर भारत द्वारा परियोजनाओं के निर्माण के लिए सटीक नियम निश्चित किए गए। यह संधि पाकिस्तान के डर का परिणाम थी कि नदियों का आधार (बेसिन) भारत में होने के कारण कहीं युद्ध आदि की स्थिति में उसे सूखे और अकाल आदि का सामना न करना पड़े।
  • 1960 में हुए संधि के अनुसमर्थन के बाद से भारत और पाकिस्तान में कभी भी "जलयुद्ध" नहीं हुआ। 
  • हर प्रकार के असहमति और विवादों का निपटारा संधि के ढांचे के भीतर प्रदत्त कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से किया गया है। 
  •  इस संधि के प्रावधानों के अनुसार सिंधु नदी के कुल पानी का केवल 20% का उपयोग भारत द्वारा किया जा सकता है। 


Wednesday, August 2, 2017

Current GK Rajasthan 2 August 2017

अरविन्द पानगड़िया 

  • नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष अरविन्द पानगड़िया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार बनाने के बाद योजना आयोग को नया स्वरूप देकर नीति आयोग में तब्दील कर दिया था 
  • नीति आयोग में आने से पहले अरविन्द पानगड़िया कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर थे अब वापस वही जा रहे है 
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक के चीफ अर्थशास्त्री तथा विश्व व्यापर संघटन के साथ काम किया 


अब्बासी पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री 

  • नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद मंगलवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएलएन ) के नेता शाहिद खकान अब्बासी को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया 
  • नेशनल असेम्बली में हुए मतदान में अब्बासी को 221 मत मिले 


गौतम गंभीर 

  • भारत के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर के फाउंडेशन ने दिल्ली में भूखे लोगों को दिन में 1 बजे से लेकर 3 बजे तक रोजाना खाना खिलाने का अभियान ' एक आशा' शुरू किया है 
ईबे 
  •  ई -कॉमर्स कंपनी ईबे का फ्लिपकार्ड में विलय हो गया है 
  • इस विलय के बाद ईबे अब फ्लिपकार्ड ग्रुप की कंपनी बन गयी है    

Tuesday, August 1, 2017

Current GK Rajasthan 1 August 2017



हुसैन सहीदुद्दीन डागर
  • देश के सबसे पुराने संगीत घरानों में से एक डागर घराने के उस्ताद कलाकार हुसैन सहीदुद्दीन डागर का 30 जुलाई को निधन हो गया 
  • हुसैन सहीदुद्दीन डागर का जन्म 20 अप्रैल 1939 को अलवर (राजस्थान ) में हुआ था 
  • हुसैन सहीदुद्दीन डागर का बचपन जयपुर के घोड़ा निकास रोड स्थित बाबा बहराम खां की हवेली में गुजरा था 
  • इनके परिवार के बाबा बहराम खां ने जयपुर ने ध्रुवपद गायकी को नयी दिशा दी 

होम रूल आंदोलन
  • होम रूल आन्दोलन अखिल भारतीय होम रूल लीग, एक राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन था
  • जिसकी स्थापना 1916 में बाल गंगाधर तिलक द्वारा भारत में स्वशासन के लिए राष्ट्रीय मांग का नेतृत्व करने के लिए "होम रूल" के नाम के साथ की गई थी।
  • भारत को ब्रिटिश राज में एक डोमिनियन का दर्जा प्राप्त करने के लिए ऐसा किया गया था।
  • उस समय ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और न्यूफ़ाउंडलैंड डोमिनियन के रूप में स्थापित थे।
  • प्रथम विश्वयुद्ध की आरम्भ होने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरमपंथियों ने ब्रिटेन की सहायता करने का निश्चय किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इस निर्णय के पीछे संभवतः ये कारण था कि यदि भारत ब्रिटेन की सहायता करेगा तो युद्ध के पश्चात ब्रिटेन भारत को स्वतंत्र कर देगा। परन्तु शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को ये अनुमान हो गया कि ब्रिटेन ऐसा कदापि नहीं करेगा और इसलिए भारतीय नेता असंतुष्ट होकर कोई दूसरा मार्ग खोजने लगे।
  • यही असंतुष्टता ही होम रूल आन्दोलन के जन्म का कारण बनी।
  • 1915 ई. से 1916 ई. के मध्य दो होम रूल लीगों की स्थापना हुई। 'पुणे होम रूल लीग' की स्थापना बाल गंगाधर तिलक ने और 'मद्रास होम रूल लीग' की स्थापना 1 अगस्त 1916 को एनी बेसेंट ने की। होम रूल लीग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सहायक संस्था की भांति कार्यरत हो गयी। इस आन्दोलन का उद्देश्य स्व-राज्य की प्राप्ति था 
  • 1920 में, अखिल भारतीय होम रूल लीग ने महात्मा गांधी को इसके अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया। एक वर्ष में ये संगठन एक संयुक्त भारतीय राजनीतिक मोर्चे के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया और इसका स्वयं का अस्तित्व खत्म हो गया।