Sunday, August 13, 2017

Current GK Rajasthan 13 August 2017

नेपाल 

  •  भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है।
  •  नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के 81 प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है
  • नेपाल दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहाँ का झण्डा आयताकार नहीं है ,बल्कि यह दो त्रिभुजों से मिलकर बना है 
  • नेपाल कभी किसी विदेशी साम्राज्य के अधीन नहीं रहा इसलिय यहां कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता 
  • दुनिया की सबसे ऊँची 10 पर्वत चोटियों में से 8 नेपाल में है इनमें 8848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट सबसे ऊँचा है 
  • माउंट एवरेस्ट की वजह से यहाँ का मानक समय अन्तर्राष्ट्रीय मानक से 45 मिनट आगे है 
  • नेपाली यहाँ की आधिकारिक भाषा है तथा मैथिली राष्ट्र भाषा है 
  •  नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। 
  • नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी है 
  • तथा यहाँ के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा है 

गोगाजी

  • गोगाजी राजस्थान के लोक देवता हैं जिन्हे 'जहरवीर गोगा जी' के नाम से भी जाना जाता है।
  •  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के शहर गोगामेड़ी में भादों शुक्लपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला भरता है। इन्हें हिन्दू और मुसलमान दोनो पूजते हैं।
  • वीर गोगाजी गुरुगोरखनाथ के परमशिष्य थे। उनका जन्म विक्रम संवत 1003 में चुरू जिले के ददरेवा गाँव में हुआ था। 
  •  कायम खानी मुस्लिम समाज उनको जाहर पीर के नाम से पुकारते हैं
  •  मध्यकालीन महापुरुष गोगाजी हिंदू, मुस्लिम, सिख संप्रदायों की श्रद्धा अर्जित कर एक धर्मनिरपेक्ष लोकदेवता के नाम से पीर के रूप में प्रसिद्ध हुए।
  •  लोककथाओं के अनुसार गोगाजी को साँपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। 
  •  यह गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है।





No comments:

Post a Comment