Friday, September 29, 2017

Current GK rajasthan 21 September 20117



अल्जाइमर रोग

  • विश्व अल्जाइमर दिवस प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है 

  • अल्जाइमर रोग 'भूलने का रोग' है। इसका नाम अलोइस अल्जाइमर पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले इसका विवरण दिया था 

  • इस बीमारी के लक्षणों में याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत आना तथा फिर इसकी वजह से सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं की गंभीर स्थिति आदि शामिल हैं

  • रक्तचाप, मधुमेह, आधुनिक जीवनशैली और सर में कई बार चोट लग जाने से इस बीमारी के होने की आशंका बढ़ जाती है
  •  60 वर्ष की उम्र के आसपास होने वाली इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है


Current GK Rajasthan 20 September 2017







Wednesday, September 27, 2017

Current GK Rajasthan 19 September 2017

राजस्थान की अन्य राज्यों के साथ लगने वाली सीमाएं 

  • पंजाब ,हरियाणा ,उत्तरप्रदेश ,मध्यप्रदेश तथा गुजरात के साथ राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमाएं लगती है तथा पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सिमा लगती है 
  • पंजाब :-  राजस्थान के दो जिलों ( श्री गंगानगर तथा हनुमानगढ़ ) की सिमा पंजाब से लगती है जिसकी लम्बाई 89 किलोमीटर है 
  • हरियाणा :- राजस्थान के सात जिलों( हनुमानगढ़ ,चूरू ,सीकर ,झुंझुनू ,जयपुर ,अलवर तथा भरतपुर ) की सीमा हरियाणा के साथ लगती है जिसकी लम्बाई 1262   
  • किलोमीटर है 
  • उत्तरप्रदेश :- राजस्थान के दो जिलों की सीमा (भरतपुर ,धौलपुर ) उत्तरप्रदेश के दो जिलों (मथुरा व आगरा ) से लगती है जिसकी लम्बाई 877 किलोमीटर है 
  • मध्यप्रदेश :- राजस्थान के 10 जिलों की सीमा (धौलपुर ,करोली, सवाईमाधोपुर , कोटा ,बारा, झालावाड़ , चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़,भीलवाड़ा  तथा बांसवाड़ा  ) मध्यप्रदेश से लगती है जिसकी लम्बाई १६०० किलोमीटर है 
  • गुजरात :- राजस्थान के 6 जिलों(बांसवाड़ा ,डूंगरपुर ,उदयपुर ,सिरोही , जालोर तथा बाड़मेर ) की सीमा गुजरात से लगती है जिसकी लम्बाई 1022 किलोमीटर है 
  • पाकिस्तान :- राजस्थान के चार जिलों की ( श्री गंगानगर ,बीकानेर ,जैसलमेर तथा बाड़मेर ) सीमा पाकिस्तान से लगती है जिसकी लम्बाई 1070 किलोमीटर है 
  • इस सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जानते है 

Current GK Rajasthan 18 September 2017





Tuesday, September 26, 2017

Current GK Rajasthan 17 September 2017






सरदार सरोवर बांध
  • 56 साल पहले नर्मदा नदी पर जिस सरदार सरोवर बांध की नींव रखी गई थी 16 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका उद्घाटन किया.

  • नर्मदा नदी पर कंक्रीट का बना ये बांध भारत का 2 सबसे बड़ा बांध है.

  • इसकी नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 5 अप्रैल, 1961 को रखी थी. 1987 में इसके निर्माण का काम शुरू हुआ.

  • 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभाई पटेल ने गुजरात में सिंचाई के संकट को देखते हुए नर्मदा पर बांध बनवाने की योजना बनाई थी 
  • 1959 में बांध के लिए औपचारिक प्रस्ताव बना.5 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसकी आधारशिला रखी
  • राज्यों के बीच विवाद होने पर गुजरात एवं मध्य प्रदेश के बीच नवंबर 1963 में समझौता हुआ तथा सितंबर 1964 में डॉ एएन खोसला ने अपनी रिपोर्ट सौंपी.
  • जुलाई 1968 में गुजरात ने अंतर-राज्यीय जल विवाद कानून के तहत पंचाट गठित कराने की मांग की. अक्टूबर, 1969 में नर्मदा जल विवाद पंचाट बना.12 जुलाई, 1974 को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात के बीच बांध को लेकर समझौता हुआ
  • 12 सितंबर, 1979 को पंचाट का अंतिम निर्णय.अप्रैल, 1987 में बांध निर्माण का ठेका दिया गया. 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने बांध की ऊंचाई 80.3 मीटर से अधिक करने पर रोक लगाई.1998-99 में बांध को 85 मीटर तक ऊंचा बनाने की अनुमति दी गई.
  • सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर, 2000 में परियोजना के चरणबद्ध तरीके से तेजी से निर्माण की अनुमति दी. 2001 में बांध की ऊंचाई 90 मीटर कर दी गई.जून, 2004 तक बांध की ऊंचाई 110.4 मीटर की गई.
  • 8 मार्च, 2006 को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध की उंचाई बढ़ाकर 121.92 मीटर करने की अनुम​ति दी
  • मार्च, 2008 में बांध से निकलने वाली मुख्य नहर राजस्थान तक पहुंची. 12, जून 2014 को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने बांध को पूरी ऊंचाई तक बनाने एवं गेट लगाने की अनुमति दी.
  • 10 जुलाई, 2017 को बांध के सभी 30 गेट लगाए गए. सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी, 2017 को परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के काम को तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया.
  • सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण

Current GK Rajasthan 16 September 2017



Current GK rajasthan 15 September 2017

दूरदर्शन प्रसारण 

  • 15 सितम्बर 1959 को भारत में दूरदर्शन प्रसारण की शुरुआत हुई थी 
  • एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में दिल्ली में प्रसारण केंद्र खोला गया तथा दूरदर्शन नाम से सरकारी चैनल की नींव पड़ी 
  • दूरदर्शन में उपग्रह तकनीक का प्रयोग सर्वप्रथम 1975 -1976 में प्रारम्भ हुआ 
  • दूरदर्शन को स्वायत्तता देने के उद्देश्य से प्रसार भर्ती का गठन किया गया 


प्रतापगढ़ 

  • 26 जनवरी  2008 में तीन जिलों से अलग होकर प्रतापगढ़ राजस्थान का 33 वा जिला बना 
  • प्रतापगढ़ जिला समुद्रतल से औसतन 580 मीटर की ऊंचाई पर बसा है 
  • ऊंचाई की दृष्टि से राजस्थान में माउंट आबू के बाद यह जिला आता है 
  • छोटी सादड़ी , प्रतापगढ़ , अरनोद , पीपलखूंट तथा धरियावद पांच उपखण्ड है प्रतापगढ़ में 
  • प्रतापगढ़ विशिष्ट हस्तकला 'थेवा कला' के लिए प्रसिद्ध है जिसमे कांच पर बारीक़ मीनाकारी कर आभूषण तैयार किये जाते है 
  • यहाँ सीता माता वन्य जिव अभ्यारण्य स्थित है 
  • यहाँ की स्थानीय ग्रामीण बोली कांठळी है 
  • जाखम नदी प्रतापगढ़ में बहती है 
  • गोतमेश्वर तीर्थ आदिवासियों का प्रमुख तीर्थ स्थल है   


Friday, September 22, 2017

Current GK rajasthan 14 september 2017



हिंदी दिवस (14 सितम्बर )
  • हजार साल पुराना इतिहास है हिंदी भाषा का 
  • 1950 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था 
  • 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार हिंदी में सम्बोधन दिया था
  • हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बिहार है 
  • अमीर खुसरो ने लिखी थी हिंदी की पहली कविता 
  • प्रेम सागर को हिंदी में प्रकाशित पहली किताब माना जाता है

 माण्डलगढ़ दुर्ग: 
  •  यह मेवाड़ का प्रमु गिरी दुर्ग है।
  •  जो कि भीलवाड़ा क माण्डलगढ़ कस्बे में बनास, मेनाल नदियों के संगम पर स्थित है। 
  • इसकी आकृति कटारे जैसी है।

. कुचामन का किला:
  • नागौर जिले की नावां तहसील के कुचामन में स्थित है 
  •  मेडतिया शासक जालीम सिंह ने वनखण्डी महात्मा के आशीष से इस किले की नीवं रखी
  •  इस किले में सोने के बारीक काम के लिए सुनहरी बुर्ज प्रसिद्ध है
  •  तथा यहाँ पर स्थित हवामहल राजपूती स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है
  •  इसे जागीरी किलों का सिरमौर कहा जाता है

 अचलगढ़ का किला:
  •  सिरोही जिले के माउण्ट आबू में इसका निर्माण परमार शासकों ने करवाया था
  •  तथा पुर्नउद्धार 1542 ई. में महाराणा कुम्भा द्वारा करवाया गया
  •  इस किले के पास ही माण्डू शासक द्वारा बनवाया गया पाश्र्वनाथ जैन मंदिर स्थित है
 अकबर का किला:
  •  यह अजमेर नगर के मध्य में स्थित है जिसे मेगस्थनीज का किला तथा अकबर का दौलतखाना भी कहते है
  •  यह पूर्णतया मुस्लिम दुर्ग निर्माण पद्धति से बनाया गया है
  •  सर टोमस रॉ ने जहांगीर को यहीं पर अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था।

Current GK Rajasthan 13 September 2017




नदी जोड़ो अभियान 
  • नदी जोड़ो अभियान के तहत राजस्थान की 6 नदियों को जोड़ा जाएगा 
  • 5442 करोड़ की लगत से राजस्थान की चम्बल , ब्राह्मणी ,इरु, मांगली , भीमलत तथा मेज नदियों को जोड़ा जाएगा 
 
चरी नृत्य
  • चरी नृत्य भारत में राजस्थान का आकर्षक व बहुत प्रसिद्ध लोक नृत्य है

  • यह महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक लोक नृत्य है

  • यह राजस्थान के अजमेर और किशनगढ़ में प्रचलित है 

  • चरी नृत्य राजस्थान में किशनगढ़ और अजमेर के गुर्जर और सैनी समुदाय की महिलाओं का नृत्य है

  • चरी नृत्य राजस्थान में कई  समारोहों, त्योहारों, लडके के जन्म पर, शादी के अवसरों के समय किया जाता है। फलकू बाई इसकी प्रसिद्ध नृत्यांगनाचरी नृत्य है

तेराताली नृत्य

  • तेराताली राजस्थान का प्रसिद्ध लोक नृत्य है।

  • यह कामड जाती द्वारा किया जाता है।

  • शिव के ताल और पारवती के लय से ताल शब्द बना है कामड।

  • स्त्रियाँ शरीर पर तेरह मन्जीरा बान्ध कर इस नृत्य को करती है। पुरुष रामदेव और हिन्ग्लाज के भजन गाते हैं। यह लोक नृत्य परम्परा से कामड जाती करती आ रही है

Thursday, September 21, 2017

Current GK Rajasthan 12 September 2017

बाड़मेर 

  • बाड़मेर के संजीव सिन्हा को देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद -मुंबई प्रोजेक्ट का एडवाइजर नियुक्त किया गया है 
  • संजीव इंजीनियरिंग के बाद जापान चले गए थे 
  • जापान रेलवे ने संजीव को भारत में बुलेट ट्रेन के 98 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है  


फिरोज गाँधी 

  • फिरोज गाँधी का जन्म 12 सितम्बर 1912 को एक पारसी परिवार में हुआ था 
  •  फिरोज गांधी एक भारतीय राजनेता और पत्रकार थे।
  • लोकसभा सदस्य तथा दैनिक समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के प्रबंध निदेशक भी रहे है 


बास्केटबॉल 

  • 1948 में बास्केटबॉल को राजस्थान के राज्य खेल का दर्जा दिया गया था  

Wednesday, September 20, 2017

Current GK rajasthan 11 September 2017


भारत म्यांमार सड़क
  • भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना इंडो म्यांमार दोस्ती की सड़क को जोधपुर की कंपनी वराह इंफ्रा लिमिटेड व पुंज लाइट मिलकर बनाएंगी 
  • यह सड़क 120 किलोमीटर लम्बी होगी तथा तीन देशों ( भारत , म्यांमार तथा थाईलैंड को जोड़ेंगी
  • इसके निर्माण का सारा खर्च भारत सरकार वहां करेगी 
  • सड़क निर्माण से दोनों देशों के बिच की दोस्ती मजबूत होगी तथा व्यापार भी बढ़ेगा 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 6 सितम्बर को म्यांमार दौरे के दौरान दोनों देशों के रिश्तों का आधार 5 बी यानि बुद्धिज्म , बिजनेस , बॉलीवुड , भरतनाट्यम तथा बरंटिक बताया तथा यहाँ दोस्ती की सड़क बनाने की घोषणा की थी 
स्टीफंस
  • स्लोअन स्टीफंस ने 6-3, 6-0 के फाइनल में मैडिसन कीज़ को हराकर यूएस ओपन जीता। यह स्टीफंस का पहला पहला बड़ा खिताब है
  • For More Information :- Click Here

बनास नदी
  • बनास एक मात्र ऐसी नदी है जो संपूर्ण चक्र राजस्थान में ही पूरा करती है।
  •  बनास अर्थात वन की आशा के रूप में जानी जाने वाली यह नदी राजसमंद जिले के अरावली पर्वत श्रेणियों में कुंभलगढ़ के पास 'वीरों का मठ' से निकलती है।
  •  यह नाथद्वारा, कंकरोली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिले में बहती हुई टौंक, सवाई माधोपुर के पश्चात रामेश्वरम (त्रिवेणी) के नजदीक (सवाई माधोपुर) चंबल में गिर जाती है।
  •  इसकी लंबाई लगभग 480 किलोमीटर है।
  •  इसकी सहायक नदियों में बेडच, कोठरी, मांसी, खारी, मुरेल व धुन्ध है।
  •  बेडच नदी 190 किलोमीटर लंबी है तथा गोगु्न्दा पहाड़ियों (उदयपुर) से निकलती है। कोठारी नदी उत्तरी राजसमंद जिले के दिवेर पहाड़ियों से निकलती है। यह 185 किलोमीटर लंबी है तथा यह उदयपुर, भीलवाड़ा में बहती हुई बनास में मिल जाती है।

Tuesday, September 19, 2017

Current GK Rajasthan 10 September 2017



Current GK Rajasthan 9 September 2017





डॉ. वर्गीज कुरियन ( मिल्कमैन )
  • कुरियन का जन्म केरल के कोझिकोड में 26 नवंबर, 1921 को हुआ था

  • डॉ. वर्गीज कुरियन को अमूल की स्थापना, भारत में ‘श्वेत क्रांति के जनक’ के रूप में जाना जाता है 

  • कुरियन भारत में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक थे। उन्हें ‘फादर ऑफ़ वाइट रेवोलुशन’ भी कहा जाता है। उन्होंने भारत को दूध की कमी से जूझने वाले देश से दुनिया का सर्वाधिक दूध उत्पादक देश बनाने वाले सहकारी दुग्ध उद्योग के मॉडल की आधारशिला रखी थी।

  • उनके ‘ऑपरेशन फ्लड’ ने भारत को दुग्ध उत्पादकों की सूचि में सबसे आगे खड़ा कर दिया। अपने जीवनकाल में 30 से अधिक उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना करने वाले डॉ कुरियन को रेमन मैगसेसे, पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

  • 9 सितंबर, 2012 को डॉ कुरियन का निधन गुजरात के आणंद के पास के नाडियाड कस्बे में हो गया। वह 90 साल के थे।

  • अमूल की सफलता से आशान्वित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने अमूल मॉडल को देश के अन्य स्थानों पर फैलाने के लिए राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड (एनडीडीबी) का गठन 1965 में किया और डॉ कुरियन को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया

  • एनडीडीबी ने वर्ष 1970 में ‘ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत की जिससे भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक बन गया। कुरियन 1965 से 1998 तक 33 साल एनडीडीबी के अध्यक्ष रहे

  • वर्ष 1973 में, डॉ कुरियन ने डेरियों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए जीसीएमएमएफ (गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन) की स्थापना की और 2006 तक इसके अध्यक्ष रहे। इसके साथ-साथ वो 1979 से 2006 तक इंस्टीट्‍यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट के अध्यक्ष भी रहे।

Wednesday, September 13, 2017

Current GK rajasthan 5 September 2017














Current GK Rajasthan 4 August 2017

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल 

  • 3 सितम्बर को मोदी सरकार में तीसरा फेरबदल हुआ। इसके साथ सरकार में मोदी समेत मंत्रियों की स्ट्रैंथ 76 हो गई है। इसमें 28 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 37 राज्य मंत्री शामिल हैं।
  •  निर्मला सीतारमण को प्रमोट कर रक्षा मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी को भी प्रमोशन मिला है। सुरेश प्रभु से रेल लेकर अब उन्हें कॉमर्स मिनिस्ट्री दी गई है। 
  • पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें करीब 11 मंत्रियों को फायदा हुआ और वहीं, 5 का कद घटा है।
  •  9 नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है:-
  • 1) निर्मला सीतारमण:- पहले राज्यमंत्री के तौर पर इनके पास कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री थी।अब कैबिनेट मंत्री के साथ डिफेंस मिनिस्टर बन गई हैं।
  • 2) पीयूष गोयल:- पहले इनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर पावर, एनर्जी, कोल और माइंस मंत्रालय थे। अब इन्हें रेल मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी मिली है।
  • 3) धर्मेंद्र प्रधान:- पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री थी, लेकिन इनका स्वतंत्र प्रभार था। अब कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर प्रमोट हुए हैं। साथ ही स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप मिनिस्ट्री भी सौंपी गई है।
  • 4) नितिन गडकरी:-इनके पास पहले रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज, शिपिंग मिनिस्ट्री थी। अब ये वॉटर रिसोर्सेस, रिवर डेवलपमेंट एंड गंगा रेजुवेनेशन मिनिस्ट्री को भी देखेंगे। पहले यह मिनिस्ट्री उमा भारती के पास थी।
  • 5) हर्षवर्धन:- साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंसेस के अलावा एन्वायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज का एडिशनल चार्ज था। अब एडिशनल चार्ज इन्हें ही मिल गया है।
  • 6) स्मृति ईरानी:-टेक्सटाइल मिनिस्ट्री के साथ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री का कामकाज भी देख रही थींं। अब ये मिनिस्ट्री (आईएंडबी) इन्हें स्थायी तौर पर मिल गई है।
  • 7) राज्य वर्धन राठौड़: -पहले राज्य मंत्री के तौर पर इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री थी। अब यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री का एडिशनल काम भी दिया गया है। अब वे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे।
  • 8) नरेंद्र सिंह तोमर:-पहले इनके पास रूरल डेवलपमेंट, पंचायती राज, ड्रिंकिंग वॉटर और सेनिटेशन मिनिस्ट्री थीं। अब इन्हें अहम माइनिंग मिनिस्ट्री दी गई है। हालांकि, ड्रिंकिंग वॉटर और सेनिटेशन मिनिस्ट्री वापस ले ली गई है।
  • 9) संतोष गंगवार:- फाइनेंस मिनिस्ट्री के एमओएस से हटाकर लेबर और इम्प्लॉइमेंट मिनिस्ट्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
  • 10) राज्यमंत्री गिरिराज सिंह:- पहले एमएसएमई देखते थे। अब उन्हें इसका इंडिपेंडेंट चार्ज दे दिया गया है।
  • 11) मुख्तार अब्बास नकवी:-नकवी के पास पहले माइनोरिटी अफेयर्स का इंडिपेंडेंट चार्ज था। इसके अलावा वह पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर भी थे। अब कैबिनेट दर्जा के साथ माइनोरिटी अफेयर्स मिनिस्ट्री दी गई है।
  • For more Information :-Click Here

Thursday, September 7, 2017

Current GK rajasthan 30 August 2017


For Detailed :- Click Here

प्रधानमंत्री 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर जिले में 15 हजार करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया 

Current GK Rajasthan 29 August 2017

राष्ट्रीय खेल दिवस ( 29 अगस्त )

  • पदमश्री प्राप्त मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है 
  • उनका जन्म स्थान इलाहबाद है 
  • मेजर ध्यानचंद ने 1928 में एम्सटर्डम ( नीदरलैंड ) , 1932 में लॉस एंजेलिस तथा 1936 के बर्लिन ( फ़्रांस ) ओलंपिक में स्वर्ण पदक जितने वाली भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था 

कीर्ति कुमारी 

  • 28 अगस्त को भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो गया 
  • वह मांडलगढ़ ( भीलवाड़ा ) से भाजपा विधायक थी 
  • वह बिजौलिया के पूर्व राजपरिवार की सदस्य थी तथा स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी 

दीपक मिश्रा 

  • जस्टिस दीपक मिश्रा ने 29 अगस्त को देश के 45 वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई 
  • दीपक मिश्रा का जन्म स्थान ओडिसा है 
  • मिश्रा का कार्यकाल 13 महीने तथा 6 दिन का होगा 




Wednesday, September 6, 2017

Current GK Rajasthan 28 august 2017




Current GK rajasthan 27 August 2017

करौली 

  • करौली की स्थापना राजा बिजवाई पाल ने 995 में की थी जो एक जौन राजपूत शासक था 
  •  करौली राज्य की स्थापना 1346 ईस्वी में महाराजा अर्जुन देव पाल ने की थी
  • राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण मत्स्य संघ में अलवर , भरतपुर तथा धौलपुर के साथ करौली रियासत भी शामिल था
  • 18 मार्च 1948 को इन चारों रियासतों का एकीकरण किया गया
  •  करौली को 19 जुलाई, 1997 को  राजस्थान  के 32 वें जिले के रूप में गठित किया गया 
  •  करौली लोकप्रिय लाल पत्थर के लिए प्रसिद्ध है
  • करौली जिले के पूर्व में धौलपुर ,उत्तर पूर्व में भरतपुर , उत्तर में दौसा तथा पश्चिम में सवाई माधोपुर  स्थित है तथा दक्षिण में मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़ा हुआ है
  •  करौली जिले की मध्यप्रदेश राज्य से अन्तरराज्यीय सीमा का निर्धारण चम्बल नदी द्वारा किया गया है

 कैलादेवी मंदिर 

  • करौली से 24 किलोमीटर  दूर यह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जहां प्रतिवर्ष मार्च-अप्रैल माह में एक बहुत बडा मेला लगता है।इस मेले में राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्री आते हैं
  •  मुख्य मन्दिर संगमरमर से बना हुआ है जिसमें कैला(महालक्ष्मी) एवं चामुण्डा देवी की प्रतिमाएं लगी हुयी है  कैलादेवी की आठ भुजाओं एवं सिंह पर सवारी करते हुए बताया हैं
  •  यहां क्षेत्रीय लांगुरियॉ के गीत विशेष रूप से गाये जाते है। जिसमें लांगुरिया के माध्यम से कैलादेवी को अपनी भक्ति -भाव प्रदर्शित करते है
  • यह मंदिर अरावली की पहाड़ियों में बनास की सहायक नदी कालीसिंध के तट पर स्थित है 

श्री महावीर जी 

  • यहाँ श्री महावीर जी प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल है  
  • नदी के किनारे पर बना यह तीर्थस्थल जैन भक्तों के लिए भक्ति का एक प्रमुख केंद्र है, यह जैन धर्म की दिगंबर परंपरा का एक पवित्र स्थान है
  • यहा पर भगवान महावीर की 400 वर्ष पुरानी मूर्ति है। महावीर जी में निर्मित मन्दिर आधुनिक एवं प्राचीन शिल्पकला का बेजोड़ नमूना है मन्दिर को सफेद मार्बल से बनाया गया है।
  •  प्रतिवर्ष चैत्र सुदी 11 से बैशाख सुदी 2 तक मेला लगता है, 

पांचना बांध :-करौली में स्थित पांचना बांध मिटटी का बना सबसे बड़ा बांध है
पांचना बांध गम्भीरी नदी पर बना हुआ है  यह नदी पांच प्रमुख नदियों ( भद्रावती, भैसावट, मॉची, बरखेडा एवं अटा) के संगम से बनी है

For More Information :- Click Here



Tuesday, September 5, 2017

Current GK Rajasthan 26 August 2017

मदर टेरेसा 

  • मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को युगोस्लाविया में हुआ था 
  • इनका जन्म नाम अग्नेसे गोंकशी बोंजशियु था जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया 
  •  इन्हें1979  में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980  में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया
  • 6 जनवरी 1929 को मदर टेरेसा भारत आयी और यहाँ लोरेटो कॉन्वेंट से शिक्षिका के रूप में अपने काम की शुरुआत की 
  • 1944 में कोलकाता से असहाय व बेसहारा लोगों की मदद के प्रयास शुरू किये 


राजसमंद 

  • 1991 में उदयपुर से अलग होकर राजसमंद राजस्थान का 30 वां जिला बना 
  • इसका नाम राजसमंद झील के नाम पर रखा गया है, जो एक कृत्रिम झील है जो 17 वीं शताब्दी में मेवाड़ के राणा राज सिंह द्वारा बनाई गई थी।
  • कुम्भलगढ़ किला व हल्दीघाटी यहाँ के प्रमुख पर्यटक स्थलों में आते है 

मेनिनजाइटिस 

  • बैक्टीरिया , वायरस तथा प्रोटोजोआ आदि से होने वाला संक्रमण जब दिमाग व रीढ़ की हड्डी की बहरी झिल्ली को संक्रमित करता है तब मेनिनजाइटिस होता है या शरीर का बुखार जब दिमाग पर असर करे तो मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार ) होता है 
  •  यह एक तरह का इंफेक्शन होता है जो मष्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की रक्षा करने वाले मेंब्रेन में सूजन पैदा कर देता है। अधिकांश मामलों में इसका कारण वायरस होता है

प्रकार 
मेनिनजाइटिस तीन प्रकार का होता है

  • 1. वायरल मेनिनजाइटिस :- वायरल मेनिनजाइटिस सबसे आम है, यह एक गंभीर संक्रमण नहीं है। यह मच्छर जनित वायरस के रूप में शरीर में पहुंचकर बुखार को कारण हो सकता है
  • 2.बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस :-आमतौर पर एक गंभीर संक्रमण है। यह बैक्टीरिया की तीन प्रकार से होता है, हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी, नेसेरिया मेनिनजाइटाइडिस और स्ट्रैपटोकोकस निमोनिया बैक्टीरिया। स्ट्रैपटोकोकस निमोनिया के कारण दिमागी बुखार न्यूमोकोकल दिमागी बुखार के रूप में जाना जाता है, जबकि नेसेरिया मेनिनजाइटाइडिस की वजह से मेनिनजाइटिस, मेनिंगोकोक्सल मेनिन्जाइटिस के रूप में जाना जाता है
  • 3. फंगल मेनिनजाइटिस :- फंगल इंफेक्शन से मेनिनजाइटिस होने का खतरा सबसे कम होता है। यह संक्रमित व्यक्ति से दूसरे को नहीं फैलता लेकिन जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वह इससे जल्दी प्रभावित होते हैं। कैंसर तथा एचआईवी रोगियों को इसके होने का खतरा सबसे अधिक होता है।







Current GK Rajasthan 25 August 2017

राइट टू प्राइवेसी  (निजता )

  • सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकारों में शामिल किया है 
  • सुप्रीम कोर्ट की 9 न्यायाधीशों की खण्डपीठ ने अपने निर्णय में यह साफ़ कर दिया की भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार निजता का अधिकार भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसका किसी भी सूरत में उल्लंघन नहीं किया जा सकता 
  • इस फैसले का सीधा असर आधार कार्ड तथा अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन पर होगा 
  • सरकार को अब लोगों की निजता से जुड़ी जानकारी पर कोई भी कानून बनाते समय निजता के मुद्दे को ध्यान में रखना होगा 

अश्विनी लोहानी 

  • अश्विनी लोहानी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है 
  • वह एयर इंडिया के सीएमडी भी रहे है 
  • 'एमपी अजब है , सबसे गजब है ' कैम्पेन चलाकर इन्होंने मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ाया है