Friday, August 17, 2018

Current GK Rajasthan 17 August 2018

अटल बिहारी वाजपेयी 

  • देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का कल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया 
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 25 दिसंबर 1924 को अटल जी का जन्म हुआ था 
  • 1996 में पहली बार 13 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे 
  • 19 मार्च 1998 को दूसरी बार देश के PM बने जो 11 महीने तक रहे  
  • 10 अक्टूबर 1999 को तीसरी बार अटलजी देश के PM बने जो 2004 तक पुरे पांच साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे 
  • 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की,अटल जी जनसंघ से जुड़े तथा 1954 में पहला चुनाव लड़ा 
  • 1957 में 33 वर्ष की उम्र में देश की दूसरी लोकसभा के लिए सांसद चुने गए 
  • वह भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और सन् 1968  से 1973  तक वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे 
  • 1957 में बलरामपुर,उत्तर प्रदेश से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में जीत कर लोकसभा पहुंचे , तब उनकी उम्र 33 वर्ष थी 
  •  सन् 1957 से 1977 तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे बीस वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे
  •  मोरारजी देसाई की सरकार में सन् 1977 से 1979 तक विदेश मन्त्री रहे 
  • 1980  में जनता पार्टी से असन्तुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की
  •  6 अप्रैल 1980  में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चुने गए
For more Information:-Click Here


अजित वाडेकर 

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का 15 अगस्त को निधन हो गया 
  • वाडेकर का अन्तराष्ट्रीय करियर 8 वर्ष का था 
  • उन्होंने भारत को पहली बार विदेश में टेस्ट सीरीज जिताई थी 
  • उनका जन्म 1 अप्रैल 1941 को मुंबई में हुआ था 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का निधन 

  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन का 91 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया 
  • 25 जुलाई 2014 से टंडन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का पद संभाला था
  • मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है 

Wednesday, August 1, 2018

Current GK Rajasthan 1 August 2018

भारत एसटीए -1 सूची में 

  • अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार संघटन (एसटीए -1 ) का दर्जा दिया है
  •  इस सूची में ज्यादा तर नाटो (नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनिज़शन ) देश शामिल है 
  • यह दर्जा मिलने के बाद भारत अमेरिका के साथ उच्च सामरिक उत्पादों का लेनदेन कर सकेगा 

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी )

  •  असम में पहली बार राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर 1951 में बना था जिसका उद्देश्य घुसपेटियों की पहचान करना है ,नागरिकता कानून 1955 में संसोधन के तहत सभी नागरिकों के नाम नागरिकता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है 
  •  1985 में ऑल असम यूनियन और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बीच असम समझौता हुआ था. उसी में तय हुआ था कि असम में दोबारा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न बनेगा

For More information :-Click Here
गोपाल कृष्ण गाँधी को राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कार

  • महात्मा गाँधी के प्रपोत्र व् समाज सेवक गोपाल कृष्ण गाँधी को 20 अगस्त को 24 वा राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कार दिया जाएगा 


राजकोप सिटीजन 

  • राजस्थान पुलिस के एप ''राजकोप सिटीजन''में महिला सुरक्षा से जुड़े फीचर डेल जा रहे है यह एप डेढ़ महीने में तैयार होगा 
  • यह दिल्ली पुलिस के हिम्मत एप की तर्ज पर विकसित होगा 
  • यह ट्रेकिंग एप पुलिस कण्ट्रोल सिस्टम तथा सरकार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से कनेक्ट होगा  

For More Information :-Click Here

फ़िज़िक्स ओलम्पियाड में पहली बार भारत को 5 गोल्ड मेडल्स
For More Information :-Click Here

Monday, July 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 July 2018

फीफा वर्ल्ड कप 2018  (मास्को ) 

  • फ़्रांस ने 21वें फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है 
  • पहली बार फाइनल खेल रहे क्रोएशिया को 4 -2 से पराजित कर 20 साल बाद यह ख़िताब जीता 
  • पहली बार फ़्रांस ने 1998 में फीफा वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था 


RBI 

  • महेश कुमार जैन बने रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के उप अध्यक्ष 
  • इनको तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है 
  • वर्तमान में वे IDBI बैंक के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ  है 


विश्व पर्यावरण दिवस 

  • प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • इसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा तथा संरक्षण करना है 
  • 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था 
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम:-बीट प्लास्टिक पोल्युशन रखा गया है 
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का मेजबान भारत था 


Monday, June 4, 2018

current GK Rajasthan 4 June 2018

फीफा वर्ल्ड कप 2018 

  • रूस में 14 जून से 21वें फुटबॉल विश्वकप की शुरुआत होगी।
  •  32 देशों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे
  • फीफा वर्ल्ड कप में बॉल के डिजाइन में समय के साथ-साथ बहुत बदलाव हुए है  2010 में दक्षिण अफ्रीका में जाबुलानी तो 2014 में ब्राजील में ब्राज़ूका गेंद फुटबॉल विशेषज्ञों के बीच चर्चा में रही थी  
  • इस बार 1970 और 1974 वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गयी टेलस्टर बॉल की वापसी होगी 
  • इस बॉल में 32 की जगह 6 पैनल होंगे
  • इस बॉल में चिप लगाई गई है जिससे गेंद को स्मार्ट फोन से कनेक्ट कर सकते है तथा खेल से जुड़े कई अहम आंकड़े प्राप्त कर सकते हैं
  • इस बॉल को 3डी डिजाइन में बनाया गया है
  •  टेलस्टर-18 गेंद पाकिस्तान के सियालकोट शहर में बनी है जिसका 12 देशों के 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने टेस्ट किया है जिसमें लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं।
  •  1930 में इसका  उद्घाटन हुआ , इसके बाद हर चार साल से आयोजित किया जाता है
  •  1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण से फीफा का आयोजन नहीं किया गया था 
  • 2014 में फीफा वर्ल्ड कप जर्मनी ने जीता था  
  • सबसे ज्यादा बार ख़िताब ब्राजील (5 बार ) ने जीता है 


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 5 दिवसीय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 

  • इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी तथा ब्रिक्स एवं आईबीएसए की बैठकों में भी हिस्सा लेंगी.
  •  ब्रिक्स(ब्राजील,रूस ,इंडिया ,चीन ,साउथ अफ्रीका ) एवं आईबीएसए या इब्सा(इंडिया ,ब्राजील ,साउथ अफ्रीका ) ऐसे दो प्रमुख समूह हैं , जिनमें भारत अहम भूमिका निभा रहा है
  •  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डब्बे से महात्मा गांधी को उतारने की घटना के 125 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में वहां आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी

अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण कामयाब
  • ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से रविवार को स्वदेशी अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। 
  • यह 1.5 टन एटमी हथियार के साथ सतह से सतह पर 5000 किलोमीटर तक सटीक निशाना साध सकती है।
  • इससे पहले भी पांच सफल परिक्षण किये गए चुके है, यह स्वदेशी तकनीक है  
  • इसकी खासियत इसका अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम है।
  •  ये बेहद सटीक जानकारी देने वाली रिंग लेजर गायरो बेस्ड इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (रिंस) तकनीक और अत्याधुनिक माइक्रो नेविगेशन सिस्टम (मिंस) तकनीक से लैस है।
  •  मिसाइल जब धरती के वायुमंडल में आती है, तो हवा के घर्षण से इसकी सतह का तापमान 4000 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो जाता है।लेकिन स्वदेशी तकनीक से बनी कार्बन शील्ड इसका तापमान नहीं बढ़ने देती व मिसाइल के अंदर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस बनाए रखती है।





Friday, June 1, 2018

Current GK Rajasthan 1 June 2018



मोदी का तीन देशों का पांच दिवसीय दौरा
  • मोदी का तीन देशों इंडोनेशिया ,मलेशिया तथा संगापुर का पांच दिवसीय दौरा कल पूरा होगा 
  • इस यात्रा में सबसे अहम सिंगापूर में हो रहे शांगरी-ला डायलॉग में प्रधानमंत्री का भाषण होगा 
  • वर्ष 2002 में शांगरी-ला डायलॉग की शुरुवात हुई थी आज यह एशिया प्रशांत क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों तथा सेना अधेक्षों का सबसे बड़ा सालाना सम्मलेन बन चूका है 
  • मोदी शांगरी-ला डायलॉग में क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के बारे में भारत के विचार रख सकते हैं। इस कार्यक्रम में 40 देशों के रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और शीर्ष अधिकारी भाग लेंगे। 
  • मोदी नानयांग युनिवर्सिटी का करेंगे दौरा
  • -मोदी सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। यहां वो 'ट्रांसफॉर्मिंग एशिया थ्रो इनोवेशन' विषय पर संबोधित करेंगे। साथ ही कई एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। यहां वे यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष और बोर्ड मेंबर से भी मुलाकात करेंगे।

  • व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 14 समझौते
  • -भारत और सिंगापुर ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान 14 उद्योग से उद्योग (बी 2 बी) और उद्योग से सरकार (बी 2 जी) करारों की घोषणा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में भारत और सिंगापुर के बीच 14 बी 2 बी और बी 2 जी दस्तावेजों की घोषणा की गई।

  • मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। वहां दोनों देशों के बीच 15 करार हुए थे। भारत आसियान के तीन देश इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर का रणनीतिक भागीदार है।
  • प्रधानमंत्री मोदी 3 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सुबह मलेशिया की राजधानी कुलालालंपुर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मुलाकात की, हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी में मलेशिया अहम रणनीतिक सहयोगी और प्राथमिकता वाला देश है
  • दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापार और निवेश के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा  हुई
आशियान(एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस)
  • दस दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का संगठन है 
  •  सदस्य राष्ट्र :-ब्रुनेई,कंबोडिया,इंडोनेशिया,लाओस,मलेशिया,म्यांमार,फिलीपींस,सिंगापुर,थाइलैंड,वियतनाम है 
  • आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी
  • इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है 
  • इसकी स्थापना थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर ने की थी 
  • बाद में अन्य देश इसमें शामिल हुए थे
  • इसका उद्देश्य विकास और समृद्धि को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता रखना है 


Friday, May 25, 2018

Current GK Rajasthan 25 May 2018

निपाह वायरस (nipah virus )

  • केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है 
  • यह वायरस सबसे पहले वर्ष 1998 में मलेशिया में सामने आया था 
  • इसके बाद 2004 में बांग्लादेश में भी इस वायरस के मामले सामने आये थे 
  • यह एक ऐसा इंफेक्शन है जो फ्रूट बेट्स के जरिये मनुष्यों तथा जानवरों को अपनी चपेट में लेता है 
  • निपाह वायरस मनुष्यों के संक्रमित सुअर, चमगादड़ या अन्य संक्रमित जीवों से संपर्क में आने से फैलता है 
  • इसकी चपेट में आने बाद व्यक्ति को इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार ) हो जाता है इसके साथ ही सिरदर्द ,उलटी ,चकर आना तथा कमजोरी जैसे लक्षण देखे जा सकते है 
  • यह एक संक्रामक बीमारी है जो एक व्यक्ति के दूसरे से संपर्क में आने से फैलती है 
  • For More information :-Click Here


दक्षिण अफ्रीका 

  • दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहते हुए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है 
  • डिविलियर्स रिकॉर्ड तीन बार 'ICC वनडे क्रिकेट ऑफ़ द ईयर' का ख़िताब भी जीत चुके है


स्वास्थ्य देखभाल 

  • स्वास्थ्य देखभाल की पहुँच व् गुणवत्ता के मामले में भारत 145 वे नंबर पर है 

एच डी कुमार स्वामी 
  • जेडीएस नेता एच डी कुमार स्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के 18 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की 
  • उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायीं है 
  • कर्नाटक चुनाव में जेडीएस को 37 तथा कांग्रेस को 78 सीटें मिली थी 
  • एच डी कुमार स्वामी भारत के पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवगौड़ा के पुत्र है 
  • वर्ष 2006  में भी एच डी कुमार स्वामी भाजपा के साथ गठबंधन वाली सरकार से कर्नाटक के CM रह चुके है
  • For More Information :-Click Here 

Wednesday, May 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 May 2018

कर्नाटक चुनाव परिणाम 

  • कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटें है 
  • बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 112 सीटें चाहिए होती है 
  • जिनमे से भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है
  • 78 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है 
  • 37 सीटें जेडीएस  को मिली है 
  • 3 सीटें अन्य 
  • For More Information:-Click here


अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् 

  • शशांक मनोहर दूसरी बार ICC (अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
  • पहली बार वह 2016 में अध्यक्ष चुने गए थे 


राजस्थान में लागु होगा इंट्रा स्टेट ई-वे बिल 

  • केंद्र सरकार ने 20 मई से राज्य में  इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागु करने का एलान किया है 
  • For More Information:-Click Here

Monday, May 14, 2018

Current Gk Rajasthan 14 May 2018

बिहारी पुरस्कार 

  • के के बिड़ला फाउंडेशन,नई दिल्ली  की और से दिया जाने वाला साहित्यिक सम्मान पुरस्कारों की श्रृंखला में राजस्थान के हिंदी /राजस्थानी लेखकों को दिया जाने वाला बिहारी पुरस्कार इस वर्ष राज्य के साहित्यकार विजय वर्मा को दिया जाएगा 
  • उनको यह सम्मान साहित्यिक निबंध संग्रह 'लोकावलोकन 'के लिए दिया जाएगा 
  • अपनी इस नयी कृति में विजय वर्मा ने राजस्थानी साहित्य और संस्कृति के अनेक प्रासंगिक पक्षों पर विस्तार से विवेचन प्रस्तुत किया है 


राष्ट्रपति का राजस्थान दौरा 

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 व् 14 मई दो दिवसीय राज्य दौरे पर है 
  • राष्ट्रपति द्वारा दिवंगत पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत अंत्योदय योजना व् पूर्व राज्य पाल सुन्दर सिंह भंडारी ईसीबी स्वरोजगार योजना की  शुरुआत करेंगे 
For More Information:-Click Here


देश का दूसरा सबसे लम्बा सड़क रेल पुल

  • असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचलप्रदेश के पासीघाट से जोड़ने वाले देश के दूसरे सबसे लम्बे सड़क व् रेल पुल का कार्य लगभग पूरा हो गया है 
  • यह एशिया का दूसरा सबसे लम्बा पुल होगा 
  • इस पुल को ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है 
  • इसका डिजाइन डेनमार्क -स्वीडन पुल के जैसा बनाया गया है 
  • खासियतें :-03 लेन का सड़क मार्ग 
  • 02 रेलवे ट्रेक 
  • 4.94 किलोमीटर लम्बा 
  • ब्रह्मपुत्र नदी से 32 मीटर ऊंचाई पर बना है 
  •  एशिया का सबसे लंबा पुल धौला-सादिया है जो असम में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बना है 


26 साल पहले भारत ने लिट्टे पर पाबन्दी लगा दी थी 

  • 14 मई 1992 में भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संघटन लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम ) पर प्रतिबन्ध लगा दिया था 
  • संयुक्त राष्ट्र सहित 32 देशों ने लिट्टे को आतंकी संघठन घोषित कर दिया था 
  •  एक अलगाववादी संगठन है जो औपचारिक रूप से उत्तरी श्रीलंका में स्थित है
  • यह संघठन  उत्तर और पूर्वी श्रीलंका में एक स्वतंत्र तमिल राज्य की स्थापना करना चाहते थे  
  • 5 मई 1976 को वेलुपिल्लई प्रभाकरन द्वारा लिट्टे की स्थापना की गयी थी 

Friday, May 11, 2018

Current GK Rajasthan 11 May 2018


मलेशिया में शपथ ग्रहण आज 

  • 92 वर्ष के महातिर मोहमद बनेंगे मलेशिया के प्रधानमंत्री 
  • मलेशिया के आम चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए है जिसमे महातिर मोहमद के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है 
  • इनके गठबंधन को 222 संसदीय सीटों में 112 सीटें  मिली है 
  • इसके साथ ही 6 दसक पुराने नेशनल फ्रंट का शासन समाप्त हो गया है 


कानपूर की आयुध फैक्ट्री में बनेंगी असाल्ट राइफल 

  • दुनिया की सभी फोजों की पहली पसंद असाल्ट राइफल एके -47 का निर्माण अब भारत की आयुध फैक्ट्रियों में होगा 
  • इसके लिए  भारत का रूस के साथ करार हो चूका है 

For More Information :-Click Here

सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति बने कोविंद 

  • डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति है 
  • सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला (कश्मीर ) में स्थित है 


PM मोदी का नेपाल दौरा 

  • PM मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय नेपाल दौरे पर जा रहे है 
  • मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है 
  • इस दौरान मोदी जनकपुर ,काठमांडू तथा मुक्तिनाथ जायेंगे 
















































































Thursday, May 10, 2018

Current GK Rajasthan 10 May 2018

नरेंद्र मोदी 

  • प्रतिष्ठित पत्रिका फ़ोर्ब्स की नयी सूची में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 ताकतवर लोगों की सूची में 9 वे नंबर पर है 
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले नंबर पर है 


थार शोभा 

  • केंद्रीय शुष्क उद्यानिकी संस्थान बीकानेर ने खेजड़ी की विश्व में पहली प्रजाति 'थार शोभा ' विकसित की है 
  • यह किस्म सांगरी के व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार की गयी है 
  • मरुस्थल का कल्प वृक्ष maani जाने वाली खेजड़ी की थार शोभा किस्म खेतों में फसलों के साथ लगाईं जा सकती है 


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 

  • प्रति वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1993  में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी 
  • 2018 की थीम :-शक्ति पर नियंत्रण :मिडिया ,न्याय और कानून का शासन 
  • भारत 180 देशों में प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 138 वे पायदान पर है 


विश्व रेड क्रॉस दिवस 

  • विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है 
  • जीन हेनरी ड्यूनैंट, रेड क्रॉस के संस्थापक थे तथा इनके जन्म दिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • रेडक्रॉस (Red Cross) एक संस्‍था है जो युद्ध में घायल लोंगों, आकस्मिक दुघर्टनाओं तथा आपातकाल में मदद करती है और लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करती है 
  • जीन हेनरी ड्यूनैंट काे अपनी मानव सेवा के लिए वर्ष 1901 में शांति का पहला नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था


Wednesday, May 2, 2018

Current GK Rajasthan 2 May 2018

इंदु मल्होत्रा 

  • इंदु मल्होत्रा ने 29 अप्रेल को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी 
  • सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में वे पहली महिला है जो वकील से सीधे जज बनी है 
  • इनका कार्यकाल तीन साल का होगा 


अन्तर्राष्ट्रीय मजदुर दिवस 

  • 1 मई को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • इसकी शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी जब अमेरिकी मजदुर संघों द्वारा 8 घंटे से अधिक काम करने से मना कर दिया था तथा इसके विरुद्ध हड़ताल की थी 
  • इस हड़ताल के दौरान शिकागो के हेमाक्रेट में एक बेम विस्फोट हुआ जिसमे कई लोग घायल हो गए ।
  • इस घटना की प्रतिक्रिया में पुलिस द्वारा मजदूरों पर गोलिया चलाई गयी जिससे कई मजदूरों की मोत हो गयी 
  • अन्तर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मलेन में 1889 में  हेमाक्रेट हत्याकांड में मारे गए मजदूरों की याद में 1 मई को मजदुर दिवस मनाने का निर्णय किया गया 
  • भारत में इसकी शुरुआत 1 मई 1923 को मद्रास (मद्रास दिवस के रूप में )में हुई थी 
  • लेबर किशन पार्टी ऑफ़ हिन्दुस्थान द्वारा इसकी शुरुआत की गयी 


आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग 

  • कोरिया के चांगवान में हाल ही में सम्पन हुए विश्व कप में भारत के एकमात्र पदक विजेता शहजार रिजवी मंगलवार को जारी आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में दुनिया के नंबर एक निशानेबाज बन गए है 


पवन कुमार चामलिंग 

  • पवन कुमार चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री है 
  •  पवन कुमार चामलिंग के नाम सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकार्ड है
  •  1994 से अब तक वे सिक्किम के मुख्यमंत्री है इनके कार्यकाल को 23 साल 4 महीने से ज्यादा हो गया है 
  •  चामलिंग राजनैतिक दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक अध्यक्ष है


लाल किला 

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारत के ऐतिहासिक विरासत लालकिले को भारत सरकार ने डालमिया भारत ग्रुप को गोद दे दिया है 
  • 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने पुरातत्व विभाग के साथ मिल कर एक योजना शुरू की जिसका नाम था 'अडॉप्ट अ हेरिटेज-अपनी धरोहर अपनी पहचान' 
  • इसके तहत कंपनियों को धरोहरों को गोद लेकर इन धरोहरों की सफाई, सार्वजनिक सुविधाएं देने, वाई-फाई की व्यवस्था करने और इससे गंदा होने से बचाने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया था


Thursday, April 26, 2018

Current GK Rajasthan 26 April 2017

विश्व मलेरिया दिवस ( 25 अप्रैल)

  • प्रति वर्ष 25 अप्रेल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • पहली बार 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था विश्व मलेरिया दिवस 
  • यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने का उद्देश्य मलेरिया जैसे रोग पर जनता का ध्यान केंद्रित करना तथा जागरूकता फैलाना है 
  • साल 2018 की थीम :- 'रेडी टू बीट मलेरिया' है 
  • मलेरिया एक प्रकार का बुखार है जो ठण्ड व कंपकंपी के साथ आता है 
  • यह मुख्यत मादा  एनाफ़िलीज नामक मच्छर के काटने से होता है 
  •  जब संक्रमित मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर किसी स्वस्थ व्‍यक्ति को काटता है तो वह अपने लार के साथ उसके रक्‍त में मलेरिया परजीवियों को पहुंचा देता है।
  • मच्छर के काटने के 10 से 15 दिन बाद मलेरिया के लक्षण दिखाई देते है 
  •  मलेरिया के रोगी को काटने पर असंक्रमित मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर रोगी के रक्त के साथ मलेरिया परजीवी को भी चूस लेते हैं व 12-14 दिनों में ये मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर भी संक्रमित होकर जितने भी स्‍वस्थ मनुष्‍यों को काटते हैं, उनमें मलेरिया फैलाने में सक्षम होते हैं। इस तरह एक मादा मच्छर कई स्वस्थ लोगों को भी मलेरिया ग्रसित कर देती है।


राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार 

  • राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुजाकार है 
  •  राजस्थान में जिलों की संख्या 33 है 
  • राज्य का विस्तार 23 डिग्री 3 मिनट से 30 डिग्री 12 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 69 डिग्री 30 मिनट से 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांतर में है 
  • कर्क रेखा राज्य के दो दक्षिणतम जिलों बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर से होकर गुजरती है ।
  • कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई बांसवाड़ा जिले में है 
  • राज्य की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 5920 किलोमीटर है जिसमें से 1070 किलोमीटर लंबी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा(रेडक्लिफ ) पाकिस्तान के साथ लगती है 
  • पाकिस्तान के साथ राज्य के चार जिलों की सीमा लगती है :-गंगानगर ,बीकानेर ,जैसलमेर तथा बाड़मेर 
  • पाकिस्तान की सबसे ज्यादा सीमा जैसलमेर(464 किलोमीटर ) के साथ तथा सबसे कम बीकानेर (168 किलोमीटर ) के साथ लगती है 
  • यह सीमा रेखा श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट से प्रारम्भ होकर बाड़मेर के शाहगढ़ तक है 
  • पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के तीन जिले बहावलपुर ,खैरपुर एवं मीरपुर इस सीमा पर स्थित है 
  • राज्य की सीमा देश के पांच राज्यों :- पंजाब ,हरियाणा ,उत्तरप्रदेश ,मध्यप्रदेश तथा गुजरात से लगती है 
  • मध्यप्रदेश के साथ राज्य के दस जिलों(धौलपुर,करोली ,सवाईमाधोपुर ,कोटा ,बांरा ,झालावाड़ ,चितोड़गढ़ ,भीलवाड़ा ,प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा ) की सीमा लगती है तथा पंजाब के साथ सिर्फ दो जिलों(गंगानगर ,हनुमानगढ़ ) की सीमा लगती है 
  • चम्बल एवं पार्वती नदियाँ राज्य की मध्यप्रदेश के साथ सीमा बनाती है 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य  (342239  वर्ग किलोमीटर ) है इसके बाद मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र त्त उत्तरप्रदेश आते है 
  • देश के कुल भू भाग का 10.41% राज्य के अंदर आता है 
  • राज्य का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है 
  • इसका विस्तार पूर्व से पश्चिम तक  869 किलोमीटर है तथा उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 826 किलोमीटर है  


Monday, April 23, 2018

Current GK Rajasthan 23 April 2018

पॉक्सो सहित चार अधिनियमों में बदलाव 

  • मासूमों से दुष्कर्म के दोषियों को मोत की सजा देने के प्रावधान वाले अध्यादेश को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दे दी गयी है 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने 'आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश 2018 ' को मंजूरी दी थी । इसके जरिए चार कानूनों :-भारतीय दंड संहिता (आईपीसी ),साक्ष्य अधिनियम , आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी ) और योन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो ) अधिनियम में संसोधन किया है 
  • यह अध्यादेश 22 अप्रेल से होने वाले अपराधों पर लागू होगा 
  • For More Information :- Click Here


विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल )

  • 1995 में आज ही के दिन यूनेस्को ने विलियम शेक्सपियर के जन्म दिवस को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था 
  • शेक्सपियर का जन्म 1564 को ब्रिटेन के स्ट्रेटफोर्ड ऑन एवन में हुआ था 
  • इन्होंने 35 नाटक तथा 200 से अधिक कवितायेँ लिखी 
  • शेक्सपियर के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने  2001 में इस दिन को विश्व पुस्तक दिवस की मान्यता दी थी 


इटली 
  • इटली के 53 स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत की सूचि में शामिल है 
  • इसकी राजधानी रोम है ,जो सबसे बड़ा नगर है 
  • इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है 
  •  वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंदर दो स्वतंत्र देश हैं।
  •  सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली का ही हिस्सा है 
  • इटली ,यूरोप का दूसरा सबसे प्राचीन (यूनान के बाद ) नगर है 
  • दुनिया के पहले थर्मोमीटर का आविष्कार इटली में हुआ था। इसे सेंटोरियो नामक वैज्ञानिक ने बनाया था 
  • शेक्सपियर के कई उपन्यास इटली पर केंद्रित है। इनमें ओथेलो तथा मर्चेंट ऑफ़ वेनिस प्रमुख है 

Friday, April 20, 2018

Current GK Rajasthan 20 April 2018

भारत में शिक्षा 

  • केंद्र सरकार विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाई के लिए आकर्षित करने के लिए  'भारत में शिक्षा 'नाम से एक इंटरनेट पोर्टल लॉन्च करने जा रही है 
  • इस योजना के तहत एक लाख विदेशी छात्रों को भारतीय संस्थानों में शिक्षा के लिए आकर्षित किया जाएगा 
  • दक्षिण एशिया ,अफ्रीका ,मिडिल ईस्ट समेत 30 देशों के छात्रों को इसके लिए लक्षित किया गया है 
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा मानव संसाधन विकाश मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा दिल्ली में यह पोर्टल 18 अप्रैल को लॉन्च किया गया  
  • योजना के तहत भारत के शीर्ष 150 उच्च शिक्षण संस्थानों की खासियत को खासतौर से दिखाया जाएगा 
  • इन संस्थानों में आईआईटी तथा आईआईएम संस्थान भी शामिल है 


भारत की बात सबके साथ 

  • अभी मोदी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक यूरोप के दौरे पर है 
  • PM , लन्दन के वेस्टमिंस्टर हॉल में 'भारत की बात सबके साथ ' कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए 
  • यह कार्यक्रम गीतकार व सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी के सञ्चालन में हुआ था 
  •  वेस्टमिंस्टर हॉल ने 1931 में महात्मा गाँधी की मेजबानी की थी ,तब इसे मेथोडिस्क सेन्ट्रल हॉल कहा जाता था 
  • इस कार्यक्रम का प्रसारण भारत सहित ब्रिटेन ,अमरीका ,UAE ,सिंगापूर और ऑस्ट्रेलिया में हुआ था 
  • For More Information :-Click Here


वर्ल्ड हेरिटेज डे 

  • प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है 
  • दुनियाभर में 1073 विरासत स्थल है 
  • 1982 में पहला वर्ल्ड हेरिटेज दिवस मनाया गया था तथा 1983 में इसे युनेस्को  द्वारा मान्यता दी गयी थी 
  • यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज स्थल की इस सूचि में मुख्य रूप से 3 प्रकार के स्थल शामिल करती है 
  • (1)प्राकृतिक धरोहर स्थल - ऐसी धरोहर जो भौतिक या भौगोलिक रूप से प्राकृतिक निर्माण का परिणाम हो ,जो भौतिक और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत सुंदर हो ,
  •  जो वैज्ञानिक महत्व की जगह हो या फिर भौगोलिक महत्व वाली यह जगह किसी विलुप्ति के कगार पर खड़े जीव या वनस्पति का प्राकृतिक आवास हो सकती है।
  • (2)सांस्कृतिक धरोहर स्थल - इस श्रेणी की धरोहर में स्मारक, स्थापत्य की इमारतें, मूर्तिकारी, चित्रकारी, शिलालेख, गुफा आवास और वैश्विक महत्व वाले स्थान; इमारतों का समूह, अकेली इमारतें या आपस में संबद्ध इमारतों का समूह; स्थापत्य में किया मानव का काम या प्रकृति और मानव के संयुक्त प्रयास का प्रतिफल, जो कि ऐतिहासिक, सौंदर्य, जातीय, मानवविज्ञान या वैश्विक दृष्टि से महत्व की हो, शामिल की जाती हैं।
  • (3)मिश्रित धरोहर स्थल - इस श्रेणी के अंतर्गत् वह धरोहर स्थल आते हैं जो कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों ही रूपों में महत्वपूर्ण होती हैं।









Tuesday, April 17, 2018

Current GK Rajasthan 17 April 2018

विश्व हिमोफिलिया दिवस 

  • प्रतिवर्ष 17 अप्रैल को हिमोफिलिया दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • दुनिया भर में हिमोफिलिया से पीड़ित लोगों में आधे लोग भारत में है 
  • यह एक आनुवांशिक बीमारी है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में फैलती है 
  • इसमें चोट लगने पर या दुर्घटना होने पर रक्त का थक्का नहीं जमता है तथा अधिक रक्त का स्त्राव होता है 
  •  इस रोग का कारण रक्त प्रोटीन की कमी होती है, जिसे 'क्लॉटिंग फैक्टर' कहा जाता है,यह प्रोटीन बहते हुए रक्त के थक्के जमाकर उसका बहना रोकता है।


घग्घर नदी 

  • इसका उद्गम हिमाचल प्रदेश में कालका के पास शिवालिक श्रेणी की पहाड़ियों से होता है 
  • सरस्वती ,दृष्द्वती तथा मृत आदि उपनामों से भी जाना जाता है 
  • यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहने के पश्चात् टिब्बी (हनुमानगढ़ ) के पास राजस्थान में प्रवेश करती है 
  • सामान्यता यह नदी भटनेर (हनुमानगढ़ ) के समीप ही विलुप्त हो जाती है लेकिन अधिक वर्षा होने पर सूरतगढ़ (गंगानगर ) तक बहती है तथा पाकिस्तान के बहावलपुर जिले तक चली जाती है व अंत में फोर्ट अब्बास नामक स्थान पर समाप्त हो जाती है 
  • घग्घर नदी का पाट क्षेत्र 'नाली' कहलाता है 
  • यह एक मौसमी नदी है 
  • इस नदी की लम्बाई 465 किलोमीटर है 
  • हनुमान गढ़ जिले की कालीबंगा सभ्यता इसी नदी के किनारे विकसित हुयी 
  •  इसे हरयाणा के ओटू वीयर बाँध से पहले घग्गर नदी के नाम से और उसके बाद हकरा नदी के नाम से जाना जाता है 


कांतली नदी 

  • इस नदी का उद्गम सीकर जिले में खंडेला की पहाड़ियों से होता है 
  • इसकी लम्बाई 100 किलोमीटर है 
  • सीकर जिले में इसके अपवाह क्षेत्र को तोरावाटी कहते है 
  • सीकर से यह झुंझुनू जिले में प्रवेश कर चूरू जिले की सिमा पर मँडरेला ( झुंझुनू ) गावं में विलुप्त हो जाती है 
  • सीकर जिले की गणेश्वर सभ्यता का विकाश 5000 साल पहले इसी नदी के तट पर हुआ था 


Monday, April 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 April 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स 

  • गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया है 
  • कॉमनवेल्थ गेम्स हर चार साल में होते है 2010 में दिल्ली में ,2014 में ग्लास्को(स्कॉटलैंड ) में 2018 में हाल ही में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए है  
  • तथा 2022 में बर्मिंघम (इंग्लैंड ) में होंगे 
  • गोल्ड कोस्ट में भारत ने 26 गोल्ड 20 सिल्वर तथा 20 ब्रॉन्ज मैडल के साथ कुल 66 मैडल जीते है 
  • इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया(198 मैडल ) तथा इंग्लैंड(136 मैडल ) के बाद भारत(66 मैडल ) तीसरे नंबर पर है 
  • गोल्ड कोस्ट खेलों में 71 देशों ने भाग लिया था 
  • भाला फेंक स्पर्द्धा में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने स्वर्ण जीता 
  • तीन बार वर्ल्ड चैम्पियन रही मेरी कॉम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण जीता 
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष लुईस मार्टिन है 
  • निशानेबाजी में भारत ने सबसे ज्यादा 16 पदक जीते 
  • पहली बार बैडमिंटन में 6 पदक जीते, 2010 में 4 जीते थे 
  • बैडमिंटन में साइना नेहवाल नेइस साल दो गोल्ड मैडल (एक सिंगल में तथा एक संयुक्त में ) जीते,,एक स्वर्ण 2010 में जीता  इसके साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में 3 स्वर्ण जितने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है 
  • For More Information:-Click Here

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 
  • इस वर्ष दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी को फिल्म 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला 
  • 19 वर्षीय रिद्धि सेन को बांग्ला फिल्म 'नगर कीर्तन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला 
  • न्यूटन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला 
  • बेस्ट फीचर फिल्म का ख़िताब असमी फिल्म विलेज रॉकस्टार को मिला 
  • दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला 
  • न्यूटन फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी को विशेष सम्मान मिला 
  • बेस्ट कोरिओग्राफर का ख़िताब गणेश आचार्य को टॉयलेट एक प्रेम कथा के गाने 'गौरी तू लट्ठ मार 'के लिए दिया गया 
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मॉम को दिया गया 
  • सर्वश्रेठ संगीतज्ञ का अवॉर्ड ए आर रहमान को फिल्म 'कात्रु वेलिडेसाई' के लिए दिया गया 
  • सहायक अभिनेत्री :-दिव्या दता(इरादा )
  • सहायक अभिनेता :-फहाद फाजिल 
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक :- जयराज (भयानकम)
  • सर्वश्रेष्ठ  गायिका :- शशा तिरुपति( कात्रु वेलिडेसाई गाने के लिए )
  • सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता :-बनिता दास (विलेज रॉकस्टार )

Friday, April 13, 2018

Current GK Rajasthan 13 April 2018

पहलवानी में भारत को चार पदक 

  • भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पहले ही दिन चार पदक जीत लिए है 
  • पहलवान सुशील कुमार(74 किलोग्राम) और राहुल अवारे(57 किलोग्राम ) में स्वर्ण जीता 
  • जबकि बबिता कुमारी फोगाट ने( 57 किलोग्राम ) रजत तथा किरण (76 किलोग्राम ) ने कांस्य पदक जीते 


बैडमिंटन 

  • भारत के किदाम्बी श्रीकांत ताजा जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए है 
  • More information :-Click Here


श्रेयसी सिंह

  • भारतीय खिलाड़ी श्रेयसी ने शूटिंग में डबल ट्रेप में गोल्ड मैडल जीता है
  • श्रेयसी ने यह पदक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा कॉक्स को शूट-ऑफ़ में एक अंक से हराकर जीता है
हिना सिदधू
  • भारतीय निशानेबाज हिना सिदधू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता है
  • इससे पहले हिना ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था


इसरो

  • इसरो ने नए नेविगेशन सेटेलाइट को कल सुबह चार बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा
  • यह मैप तैयार करने ,समुन्द्र में सही दिशा बताने ,समय का सही अनुमान लगाने ,मछुआरों के लिए मददगार ,मौसम की जानकारी तथा बचाव राहत कार्यो में  तथा सैन्य क्षेत्र में सहायता करेगा
  • इसकी लॉन्चिंग पीएसएलवी -सी 41 रॉकेट के द्वारा की गयी
  • इस नेविगेशन सेटेलाइट का भार 1425 किलोग्राम है तथा यह 10 साल तक काम करेगा
  • यह आईआरएनएसएस -1 एच की जगह लेगा जो 31 अगस्त को लॉन्च होने के बाद नाकाम हो गया था 



Wednesday, April 11, 2018

Current GK Rajasthan 11 April 2018

राजस्थान की खारे पानी की झीलें 
सांभर झील 

  • यह झील जयपुर व् नागौर जिलों में स्थित है 
  • भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी सांभर झील है 
  • इस झील की समुन्द्र ताल से औसत ऊंचाई 360 मी.है 
  • इस झील में मंथा,रूपनगढ़ ,खारी तथा खंडेला नदियों सहित विभिन्न नाले जल लाते है 
  • भारत की हिंदुस्तान सॉल्ट कंपनी द्वारा 1964 में सांभर सॉल्ट परियोजना शुरू की गयी जो सांभर झील से नमक का उत्पादन करती है 
  • यहाँ पर सोडियम सल्फेड बनाने का एक कारखाना भी है 
  • देश के कुल नमक का 8 % सांभर झील से निकाला जाता है 


डीडवाना

  • यह झील नागौर जिले में स्थित है 
  • यहाँ पर साल भर नमक तैयार किया जाता है 
  • यहाँ पर राजस्थान सरकार द्वारा सोडियम सल्फेड बनाने का सबसे बड़ा संयंत्र लगा है 
  • सोडियम क्लोराइड की जगह सोडियम सल्फेड की मात्रा अधिक होने से यहाँ का नमक खाने के काम नहीं आता है 
  • इस नमक का उपयोग चमड़ा व् रंगाई -छपाई उद्योग में किया जाता है 


पचपदरा झील 

  • यह झील बाड़मेर जिले में स्थित है 
  • यहाँ पर नमक का उत्पादन परम्परागत रूप से खारवाल जाती के लोगों द्वारा 'मोरली' नामक झाड़ी की टहनी की सहायता से किया जाता है 
  • यहाँ के नमक में NaCl की मात्रा 98 % होने के कारण यह खाने की दृष्टि से उत्तम होता है 

लूणकरणसर झील 

  • यह झील बीकानेर में स्थित है 
  • उत्तरी राजस्थान की एक मात्र खारे पानी की झील 
  • खारापन काम होने से नमक की पूर्ति स्थानीय लोगों तक ही संभव है  

खारे पानी की अन्य झीलें :-

  • कावोद ,पोकरण (जैसलमेर) 
  • कुचामन ,डेगाना (नागौर )
  • रेवासा ,कोछोर (सीकर )
  • राजस्थान में सबसे बड़ी नमक की मंडी नावां(नागौर ) में है 




Tuesday, April 10, 2018

Current GK Rajasthan 10 April 2018

कोलायत झील (बीकानेर )

  • बीकानेर में स्थित कोलायत झील प्राचीन काल में कपिल मुनि का आश्रम था 
  • यहाँ पर प्रतिवर्ष  कार्तिक पूर्णिमा को कपिल मुनि का मेला भरता है 
  • कपिल प्राचीन भारत के एक प्रभावशाली मुनि थे। इन्हें सांख्यशास्त्र (तत्व पर आधारित ज्ञान) के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है 


नवलखा झील (बूंदी )

  • यह झील बूंदी के तारागढ़ दुर्ग की पहाड़ी के तलहटी पर स्थित है 
  • इसका निर्माण राजा उम्मेद सिंह द्वारा करवाया गया था 
  • इस झील के मध्य में जल देवता वरुण का मंदिर आधा डूबा हुआ है 
  • इस झील के किनारे सुन्दर महल तथा सुन्दर घाट बने हुए है जिसका निर्माण यहाँ के शासक विष्णु सिंह ने अपनी पत्नी के लिए करवाया था 


गेप/गेब सागर झील (डूंगरपुर )

  • इस झील का निर्माण महारावल गोपीनाथ ने 1428 में  करवाया था 
  • इस झील के किनारे उदय विलाश महल तथा राज राजेश्वर मंदिर स्थित है 
  • झील के भीतर बदल महल तथा इसकी पाल पर स्थित महारावल पुंजराज द्वारा निर्मित गोवर्धन नाथ का मंदिर स्थित है 
  • झील के निकट ही वागड़ की मीरा गवरी बाई ,नाना बाई तथा काली बाई की प्रतिमाएं लगी हुयी है 


कायलाना झील (जोधपुर )

  • यह झील जोधपुर से 8 किलोमीटर पूर्व में स्थित है तथा इसका निर्माण प्रतापसिंह ने  1872 में  करवाया था 
  •  इस झील को पानी हाथी नहर से मिलता है जो इंदिरा गाँधी नहर से जुड़ी है।
  • वर्तमान में झील के किनारे माचिया सफारी पार्क (मृग वन ) स्थित है  
  • प्राचीन में इस क्षेत्र में जोधपुर के राजा तख्त सिंह तथा भीम सिंह के बाग़ तथा महल हुआ करते थे 


Monday, April 9, 2018

Current GK Rajasthan 9 april 2018

ओमान

  • धरती के ऐसे देशों में ओमान भी शामिल रहा है जहां सबसे पहले मानव सभ्यता के प्रणाम मिले है
  • यह देश सऊदी अरब के पूर्व में स्थित है तथा दक्षिण में अरब सागर की सिमा से लगा है
  • ओमान की राजधानी मस्कट है जहां की जनसँख्या सर्वाधिक है
  • 1651 में यह देश पुर्तगाली साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्र हुआ था
  • यहाँ की राजभाषा अरबी है
  • सुल्तान क़ाबुश बिन सेद अरब देशों में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले शासक है वह 1970 से ओमान के सुल्तान है
  • ओमान की अर्थव्यवस्था में तेल के साथ मछली ,खजूर और कृषि उत्पादों का भी योगदान है


विश्व स्वास्थ्य दिवस

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को मनाया जाता है
  • इस वर्ष की थीम :-एवरीवन एवरीव्हेर हेल्थ फॉर ऑल है
  • स्वास्थ्य समस्याओं पर दुनिया भर के देशों के आपसी सहयोग के लिए 1948  में 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य संघटन (WHO ) की स्थापना हुई थी
  • इस संघटन का मुख्यालय जेनेवा में है तथा इसका उदेश्य विश्व के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है


कावेरी जल विवाद 

  • कावेरी जल विवाद तमिलनाडु तथा कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के जल के बंटवारे को लेकर है 
  • कावेरी नदी का उद्गम स्थल कर्नाटक के कोडागु जिले में है
  • इस नदी का कुछ हिस्सा केरल में भी पड़ता है तथा  समुद्र में मिलने से पहले ये नदी कराइकाल से होकर गुजरती है जो पांडिचेरी का हिस्सा है  
  • इसलिय इस नदी के जल के बँटवारे को लेकर केरल तथा  पांडिचेरी भी इसमें शामिल हो गए है  
  •  19वीं शताब्दी में शुरू हुआ यह विवाद ब्रिटिश राज में मद्रास प्रेसिडेंसी और मैसूर राज के बीच था
  • कावेरी बेसिन में कर्नाटक का 32 हजार वर्ग किलोमीटर और तमिलनाडु का 44 हजार वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है





 


Friday, March 30, 2018

Current GK Rajasthan 30 March 2018

इसरो के जीसेट 6ए सेटेलाइट की सफल लॉन्चिंग 

  • इसरो ने गुरुवार को कम्युनिकेशन सेटेलाइट जीसेट 6 ए की सफल लॉन्चिंग की 
  • सेटेलाइट को श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश ) के शतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्चपैड- 2 से शाम 4 बजकर 56 मिनट पर लॉन्च किया गया 
  • इस सेटेलाइट का मुख्य कार्य देश के मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करना है तथा साथ ही सेना के कम्युनिकेशन सिस्टम को भी इस सेटेलाइट का फायदा मिलेगा 
  • यह साल 2015 में लॉन्च हुए सेटेलाइट जीसेट 6 को सपोर्ट देगा 
  • सेटेलाइट का जीवनकाल 10 साल का होगा 
  • इसे जीएसएलवी एफ o8 के जरिए अंतरिक्ष में स्थापित किया गया 


पुष्कर झील 

  • यह झील अजमेर से 11 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में अजमेर -नागौर मार्ग   (राष्ट्रीय राजमार्ग 89 ) पर स्थित है 
  • झील के किनारे कुल 52 घाट बने हुए है जिनमे सबसे बड़ा महात्मा गाँधी घाट है 
  • झील के किनारे ब्रह्माजी का प्रशिद्ध (भारत में एकमात्र मंदिर )मंदिर स्थित है 
  • झील के निकट ही बुड्ढा पुष्कर तथा कनिष्ट पुष्कर तीर्थस्थल स्थित है 
  • पुष्कर में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिवसीय मेला भरता है 
  • इसी समय यहाँ विशाल पशु मेला भी आयोजित होता है 
  • कनाडा के सहयोग से इस झील को स्व्च्छ रखने की योजना चल रही है 


फॉयसागर झील (अजमेर )

  • 1891 -92 में अकाल राहत कार्यों के लिए एक अंग्रेज अभियंता श्री फॉय ने बाणडी नदी पर बांध बनाकर फॉयसागर झील का निर्माण करवाया था 
  • जो वर्तमान में एक सुन्दर पिकनिक स्थल है 


सिलीसेढ़ झील (अलवर )

  • यह चारों तरफ से अरावली पर्वत मालाओं से घिरी है 
  • यह लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैली है 
  • इस झील के किनारे 1845 ई.में अलवर के महाराजा विनयसिंह ने अपनी रानी शिला के लिए एक शाही शिकारगाह एवं 6 मंजिला सुन्दर महल बनवाया 
  • अब इस महल में होटल लेक पैलेस चलाया जा रहा है 


उत्तरप्रदेश में अब बाबा साहेब अंबेडकर का नाम होगा भीमराव 'रामजी 'अंबेडकर 

  • उत्तरप्रदेश के सभी रिकॉर्ड्स में अब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम में रामजी जोड़ा जाएगा 




Thursday, March 29, 2018

Current GK Rajasthan 29 March 2018

राजस्थान दिवस 

  • प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • 30 मार्च 1949 को जोधपुर ,जयपुर ,जैसलमेर तथा बीकानेर रियासतों का विलय संयुक्त राजस्थान में होकर वृहद राजस्थान बना 
  • राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ ,मत्स्य संघ से लेकर वर्तमान राजस्थान बनने में 8 वर्ष ,7 माह तथा 14 दिन का समय लगा  
  • वर्तमान राजस्थान 1 नवंबर 1956 को अस्तित्त्व में आया 


महावीर जयंती (चैत्र शुक्ल 13 )

  • महावीर स्वामी की जयंती उनके जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है 
  • महावीर स्वामी को जैन धर्म में 24 वे तीर्थकर के रूप में पूजा जाता है 
  • इनका जन्म 599 ईसा पूर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13 वी तिथि को हुआ था 
  • महावीर स्वामी के तीन सिद्धांत :-अहिंसा ,अपरिग्रह व अनेकांत 
  • केवल्य ज्ञान की प्राप्ति :-वैशाख शुक्ल दशमी को ऋजुबालिका नदी के किनारे 
  • निर्वाण :-कार्तिक मास की अमावस्या को 


नक्की झील 

  • राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर (1300 मी.) स्थित नक्की झील सिरोही जिले में आबू पर्वत पर स्थित है 
  • झील के किनारे टॉड रोक ,नन रोक पैरट रोक , रघुनाथ जी का मंदिर ,हाथी गुफा तथा चंपा गुफा स्थित है 
  •  नक्की झील के बारे में एक पौराणिक गाथा है कि एक देवता ने अपने नाखूनों से इस झील का निर्माण किया था, इसलिए इसे नक्की झील कहा जाता है


आनासागर झील (अजमेर )

  • यह झील अजमेर के निकट नागपहाड़ी की तलहटी पर स्थित है 
  • इसका निर्माण पृथ्वी राज चौहान के पिता आनाजी ने 1137 ई. में करवाया था 
  • इस झील से अजमेर नगर को पेयजल उपलब्ध होता है, जब यह झील भर जाती है तो इसका पानी अजमेर नगर में ही स्थित झील 'फॉय सागर'  में छोड़ दिया जाता है
  •  इस झील को लूनी नदी से विकसित किया गया था
  •  सन् 1637 में शाहजहां द्वारा लगाया गया दौलत बाग इस झील के सौंदर्य को बढ़ा देता है।


Wednesday, March 28, 2018

Current GK Rajasthan 28 March 2018

RBI  जल्द जारी करेगा 350 रुपये का सिक्का 

  • रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही लिमिटेड एडीशन वाला 350 रुपये का सिक्का जारी करेगा 
  • यह गुरु गोविन्द सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव पर जारी किया जाएगा 
  • इसमें 50% चाँदी,40% तांबा,5% निकेल तथा 5% जिंक होगा 
  • इस सिक्के में एक तरफ अशोक स्तम्भ तथा दूसरी तरफ पटना के श्री हरी मंदिर साहिब का चित्र होगा 


पिछोला झील (उदयपुर )

  • 14 वीं शताब्दी में राणा लाख के शासन काल में इस झील का निर्माण एक बंजारे ने करवाया था
  • इसकी मरम्मत महाराणा उदय सिंह ने करवाई थी 
  • इस झील में दो टापू (द्वीप) है जिनमें एक टापू पर जगमंदिर तथा दूसरे टापू पर जगनिवास बना हुआ है 
  • जगमंदिर का निर्माण जगतसिंह प्रथम ने करवाया तथा जगनिवास का निर्माण जगतसिंह द्वितीय ने करवाया था 
  • जगनिवास में होटल लेक पैलेस बनी हुई है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है 
  •  महाराणा कर्णसिंह के समय जगमंदिर में मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपने पिता से विद्रोह कर शरण ली थी 
  • पिछोला झील के किनारे चामुंडा माता का मंदिर स्थित है जिसके पदचिन्हो को पूजा जाता है 


फ़तेहसागर झील (उदयपुर)

  • उदयपुर नगर के उत्तेर में स्थित यह कृत्रिम झील एक नहर द्वारा पिछोला झील से जुड़ी हुयी है 
  • इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह में 1687 ई. में करवाया था तथा भारी वर्षा के कारण नष्ट होने पर इसका पुर्निर्माण महाराणा फ़तेह सिंह ने करवाया था 
  • कनॉट के ड्यूक, जो महारानी विक्टोरिया का बेटा था , ने इस झील की नींव रखी थी इसलिय इस झील को कनॉट बांध के नाम से भी जाना जाता है 
  • इस झील में एक टापू पर नेहरू पार्क तथा दूसरे पर सौर वेधशाला स्थित है 
  • फतेहसागर झील के किनारे महाराणा प्रताप की चेतक के साथ धातु की प्रतिमा लगी हुई है 






Tuesday, March 27, 2018

Current GK Rajasthan 27 March 2018

राजस्थान की झीलें 

  • राजस्थान में दो तरह की झीलें है ;-1 खारे पानी की झीलें तथा मीठे पानी की झीलें 
  • मीठे पानी की झीलें :-

  • जयसमंद झील :-
  • यह उदयपुर में स्थित है 
  • इसका निर्माण मेवाड़ के महाराणा जयसिंह द्वारा 1685 ई. में गोमती नदी पर बांध बनाकर करवाया गया था 
  • यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम मीठे पानी की झील है 
  • इसे स्थानीय भाषा में ढेबर झील कहते है 
  • इस झील में कुल सात टापू है जिन पर भील व् मीणा जनजाति के लोग निवास करते है 
  • इस झील के सबसे बड़े टापू का नाम बाबा का भागड़ा है जिस पर आइलैंड रिसोर्ट नमक होटल बानी हुई है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है 

  • राजसमंद झील 
  • यह झील राजसमंद जिले में स्थित है 
  • इस झील का निर्माण उदयपुर  के महाराणा राजसिंह ने 1662 ई. में छोटी गोमती नदी पर बांध बनवाकर करवाया था 
  • झील का उत्तरी भाग 'नौ चौकी' कहलाता है जहां पर सफ़ेद संगमरमर के 25 शिलालेखों पर मेवाड़ का इतिहास लिखा हुआ है जिसे 'राज प्रशस्ति' कहते है 
  • यह प्रशस्ति संस्कृत भाषा में लिखी गयी है 
  • 'राज प्रशस्ति महाकाव्य' की रचना महाराणा राजसिंह के दरबारी कवि 'रणछोड़ भट्ट' ने की थी 


ब्लादिमीर पुतिन 

  • रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुनः इस पद पर ब्लादिमीर पुतिन को चुना गया है 
  • उन्होंने अपनी पार्टी यूनाइटेड रसिया पार्टी की बजाय निर्दलीय के तोर पर चुनाव लड़ा था 
  • यह पुतिन का चौथा कार्यकाल होगा जो 2024 तक रहेगा 
  • 2008 में पुतिन रूस के प्रधानमंत्री भी बने थे  

Monday, March 26, 2018

Current GK Rajasthan 26 March 2018

वर्ल्ड टीबी दे ( 24 मार्च )

  • प्रतिवर्ष 24 मार्च को वर्ल्ड टीबी दे मनाया जाता है 
  • टीबी (टयूबरकलोसिस) रोग माइकोबैक्टीरियम टयूबरकलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है 
  •  सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी है लेकिन यह ब्रेन, यूटरस, मुंह, लिवर, किडनी, गला, हड्डी आदि शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है
  • इसके दो प्रकार है :-
  • पल्मोनरी टीबी :-इस प्रकार की टीबी में फेफड़े संक्रमित होते है 
  • फेफड़ो की टीबी में सांस लेने में कठिनाई ,साइन में दर्द लगातार खांसी व बलगम आना है 
  • एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी :-इस प्रकार की टीबी में फेफड़ो के अलावा शरीर के दूसरे अंग प्रभावित होते है
  • इस प्रकार की टीबी में जो अंग प्रभावित होता है लक्षण उसी प्रकार होते है जैसे :-रीढ़ की हड्डी में टीबी होने पर कमर दर्द ,किडनी की टीबी में यूरिन में रक्त आना ,दिमाग की टीबी से ीबी का दौरा ,बेहोसी ,मिर्गी तथा पेट की टीबी से पेट दर्द ,दस्त आदि   
  • लक्षण :-शारीरिक कमजोरी ,थकान,दर्द ,भूख न लगना,वजन में कमी तथा हल्का बुखार आदि सामान्य लक्षण है 
  • संक्रमण :-टीबी का संक्रमण रोगी के खांसने,छींकने तथा प्रयोग में ली गयी वस्तुओं से फैलता है 


पृथ्वी 

  • यह सूर्य से दुरी के क्रम में तीसरा ( बुध व शुक्र के बाद आता है) गृह है  तथा शुक्र व मंगल के बिच स्थित है 
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की और भ्रमण करती है जिसे पृथ्वी का घूर्णन या परिभ्रमण कहते है 
  • पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण दिन व रत बनते है इसलिय इस गति को दैनिक गति भी कहते है 
  • यह अपने अक्ष पर साढ़े 23 डिग्री झुकी हुई है तथा 365 दिन व 6 घंटे में सूर्य के एक चक्कर लगाती है,पृथ्वी की इस गति को परिक्रमण या वार्षिक गति कहते है  
  • चारों और मध्यम तापमान प्रचुर मात्रा में जल तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता के कारण यहाँ जीवन संभव है 
  • यह अंतरिक्ष से अधिक जल की उपलब्धता के कारण नीला दिखाई देता है ,इसलिय पृथ्वी को नीला गृह भी कहते है 
  • पृथ्वी जब सूर्य के सबसे निकट होती है तो इसे उपसौर कहते है ऐसा 3 जनवरी को होता है 
  • जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दुरी पर होती है तो इसे अपसौर कहते है ऐसा 4 जुलाई को होता है 



Friday, March 23, 2018

Current GK Rajasthan 23 March 2018


ब्रह्मोस 

  • राजस्थान के पोकरण में गुरुवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का स्वदेसी सिकर के साथ सफल परीक्षण किया गया 


गणित का नोबेल 

  • कनाडा के गणितज्ञ रॉबर्ट लॉन्ग लैंड्स को गणित के नोबेल कहे जाने वाले अबेल पुरस्कार से वर्ष 2018 के लिए सम्मानित किया गया है 
  • उनको यह सम्मान रिप्रजेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के लिए दिया जा रहा है 

  • शहीद दिवस (23 मार्च )
  • भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु और सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि देने और इनके बलिदानों को याद करने के लिये प्रतिवर्ष  23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संधू जाट सिक्ख परिवार में पंजाब के लायलपुर में 28 सितंबर 1907 को जन्में भगत सिंह भारतीय इतिहास के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे 
  • सुखदेव थापर का जन्म पंजाब के लुधियाना स्थित गोपरा में 15 मई 1907 को हुआ था 
  • राजगुरु का जन्म महाराष्ट्र के पुणे स्थित खेड़ा में 8 अगस्त 1908 को हुआ था 
  • भगत सिंह ने अपने साथियों राजगुरु, आजाद, सुखदेव, और जय गोपाल के साथ मिलकर लाला लाजपत राय पर लाठी चार्ज के खिलाफ लड़ाई की थी। 
  • इन्होने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए ब्रिटिश अधिकारी जेपी सांडर्स की ह्त्या कर दी थी 

विश्व जल दिवस (22 मार्च )

  • विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2018 की थीम:-नेचर फॉर वाटर 
  •  इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध करवाना है 
  • यह जल संरक्षण को महत्व देता है 





Monday, March 19, 2018

Current GK Rajasthan 19 March 2018

मंगला मणि 

  • इसरो वैज्ञानिक मंगला मणि दुनिया के सबसे ठंडे स्थान अंटार्कटिका में एक वर्ष से ज्यादा समय बिताने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है 
  • वह नंबर 2016 में अपनी टीम के साथ अंटार्कटिका स्थित भारतीय रिसर्च स्टेशन भारती पर सेटेलाइट के आंकड़े लेने गयी थी 
  • मंगला मणि 56 वर्ष की है तथा  अंटार्कटिका पर उन्होंने 403 दिन बिताये है 

नीदहास ट्रॉफी 

  • नीदहास ट्रॉफी टवेंटी 20 त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर नीदहास ट्रॉफी जीत ली है  

बुध गृह 

  • बुध सूर्य का सबसे निकटतम तथा सौरमंडल का सबसे छोटा गृह है 
  • यह सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन लेता है 
  • वायु मंडल के अभाव के कारण बुध पर जीवन संभव नहीं है 
  • यहाँ दिन अति गर्म तथा रातें बर्फीली होती है 
  • बुध गृह का तापान्तर सभी ग्रहों में सबसे अधिक है :-560 डिग्री सेल्सियस 
  • बुध का एक दिन पृथ्वी के 90 दिन के बराबर होता है 
  • बुध का कोई भी उपग्रह नहीं है 
  • नासा द्वारा वर्ष 2004 में बुध के लिए भेजा गया मानव रहित अंतरिक्ष यान 'मैसेंजर' 30 अप्रैल 2015 को बुध की सतह से टकराकर नष्ट हो गया 

शुक्र गृह 

  • बुध के बाद सूर्य के निकट दूसरा गृह शुक्र है 
  • यह सूर्य की परिक्रमा 225 दिनों में पूरी करता है 
  • यह पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थित है ,जो सूर्य व चन्द्रमा के बाद सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देता है 
  • इसे 'साँझ का तारा' या 'भोर का तारा' भी कहते है क्युकी यह शाम को पश्चिम दिशा तथा सुबह पूर्व दिशा में दिखाई देता है 
  • यह सूर्य की परिक्रमा बाकि ग्रहों के विपरीत पूर्व से पश्चिम दिशा में करता है 
  • शुक्र के वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्ससाइड की मात्रा 90 से 95 प्रतिशत तक है इसलिय यहाँ प्रेशर कुकर की दशा उत्पन्न होती है 
  • शुक्र गृह का भी कोई उपग्रह नहीं है 
  •  



Friday, March 16, 2018

Current Gk Rajasthan 16 March 2018

सौरमंडल 

  • सूर्य व उसके चारों और भ्रमण करने वाले 8 ग्रह,172 उपग्रह ,धूमकेतु ,उल्काएँ एवं क्षुद्रग्रह संयुक्त रूप से सौरमंडल कहलाते है 
  • सूर्य सौर मंडल का जन्मदाता है जो एक तारा है तथा ऊर्जा व प्रकाश प्रधान करता है 
  • सूर्य की ऊर्जा का स्रोत ,उसके केंद्र में हाइड्रोजन परमाणुओं का नाभिकीय संलयन द्वारा हीलियम में बदलना है 
  • सूर्य की संरचना :-सूर्य का जो भाग हमें दिखाई देता है ,उसे प्रकाश मंडल कहते है 
  • सूर्य का सबसे बाहरी भाग जो हमें केवल सूर्य ग्रहण के समय दिखाई देता है , कोरोना कहलाता है 
  • ग्रह :-
  • सूर्य की परिक्रमा करने वाले प्रकाश रहित आकाशीय पिण्ड की ग्रह कहा जाता है 
  • इनका अपना प्रकाश नहीं होता तथा सूर्य से प्रकाश व ऊष्मा प्राप्त करते है 
  • सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा पश्चिम से पूर्व दिशा की और करते है लेकिन शुक्र व अरुण पूर्व से पश्चिम दिशा की और सूर्य की परिक्रमा करते है 
  • आंतरिक ग्रह :-आंतरिक ग्रहों के अंदर बुध ,शुक्र ,पृथ्वी तथा मंगल आते है 
  • सूर्य के निकट होने के कारण यह सभी भारी पदार्थों से बने हुए है 
  • बाह्र्य ग्रह :- बाह्र्य ग्रहों में बृहस्पति,शनि ,अरुण तथा वरुण आते है 
  • यह सभी ग्रह हलके पदार्थों से बने है 
  • आकर में बड़े होने के कारण सभी ग्रहों को ग्रेट प्लेनेट्स भी कहा जाता है 
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति तथा सबसे छोटा बुध है जो सूर्य के सबसे नजदीक स्थित है 



Thursday, March 15, 2018

Current GK Rajasthan 15 March 2018

मर्केल 

  • जर्मन संसद ने चौथी बार एंजेला मर्केल को चांसलर के लिए चुना है 
  • जर्मनी में चांसलर सबसे ऊँचा पद होता है 
  • संसद में 364 सांसदों में से 315 ने मर्केल को वोट किया 


स्टीफंस हॉकिंग

  • वैज्ञानिक स्टीफंस हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन 
  •  ब्रिटेन के केम्ब्रिज स्थित अपने घर में हॉकिंग ने आखिरी सांस ली 
  • जन्म :- 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में 
  • स्टीफंस को ब्लैक हॉल और रिलेटिविटी के सिद्धांत के महान कार्य के लिए जाना जाता है 
  • 22 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन नमक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हुए थे 
  • 1988 में उनकी पुस्तक 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम : फ्रॉम द बिग बैंग टू ब्लैक होल्स'


उत्तर प्रदेश ,बिहार उपचुनाव 

  • उत्तरप्रदेश तथा बिहार में 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे 
  • उत्तरप्रदेश के फूलपुर तथा गोरखपुर की लोकसभा सीटें समाज वादी(बसपा का समर्थन ) पार्टी ने जीती 
  • बिहार के अररिया की लोकसभा सीट राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने जीती 




Wednesday, March 14, 2018

Current GK Rajasthan 14 March 2018

एशिया  महाद्वीप 

  • एशिया शब्द हिब्रू भाषा के शब्द 'आशु' से बना हुआ है जिसका अर्थ सूर्य के उगने से है 
  • एशिया महाद्वीप जनसंख्या तथा क्षेत्रफल दोनों में सबसे बड़ा महाद्वीप है 
  • इस महाद्वीप पर विश्व की जनसंख्या का 60 % तथा क्षेत्रफल का 30 % भाग आता है 
  • यह महाद्वीप उत्तरी गोलार्थ में स्थित है ( इंडोनेसिया के कुछ द्वीपों को छोड़कर )
  • जनसंख्या के हिसाब से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है तथा दूसरे स्थान पर भारत है 
  • विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापूर (6600 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर ) एशिया महाद्वीप में स्थित है 
  • प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता
  • एशिया महाद्वीप को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन देशों (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी स्थित है 
  • क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया महाद्वीप तथा विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है 
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालदीव है जो हिंदमहासागर में भारत के नजदीक बसा है 
  • विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) नेपाल तिब्बत सिमा पर स्थित है तथा सबसे निकला भाग dead sea जो एक खरे पानी की झील है एशिया महाद्वीप में है 
  • एशिया महाद्वीप के देश 
  • भारत , भूटान , मलेशिया ,मंगोलिया ,मालदीव , म्यान्मार , इराक ,इज़राइल , ईरान ,उज़्बेकिस्तान ,उत्तर कोरिया, जॉर्जिया ,ताजिकिस्तान ,तुर्कमेनिस्तान , तुर्की ,थाईलैंड , दक्षिण कोरिया , नेपाल ,पाकिस्तान  ,फ़िलीपीन्स ,बहरीन , बांग्लादेश , ब्रुनेई , यमन , जार्डन ,रूस , लाओस , लेबनान , वियतनाम ,संयुक्त अरब अमीरात , साइप्रस , सउदी अरब ,सिंगापुर , सीरिया , श्रीलंका ,अज़रबैजान ,अफ़्गानिस्तान ,आर्मीनिया ,इण्डोनेशिया ,ओमान ,कज़ाख़िस्तान , क़तर ,कुवैत ,कम्बोडिया , किर्गिज़स्तान , चीन , जापान ,पूर्वी तिमोर 

Tuesday, March 13, 2018

Current Gk Rajasthan 13 March 2018

महाद्वीप 

  • पृथ्वी पर भूभाग की सबसे वृहद इकाई महाद्वीप कहलाती है पृथ्वी पर सात महाद्वीप स्थित है :-एशिया ,यूरोप ,अफ्रीका ,उत्तरी अमेरिका ,दक्षिणी अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से महाद्वीपों का क्रम :-एशिया (सबसे बड़ा ),अफ्रीका ,उत्तरी अमेरिका ,दक्षिणी अमेरिका ,अंटार्कटिका ,यूरोप एवं ऑस्ट्रेलिया
  • जनसँख्या की दृष्टि से :-एशिया (सर्वाधिक ),ऑस्ट्रेलिया (सबसे कम) तथा अंटार्कटिका (जनशून्य )

  • पनामा नहर :-उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों को पनामा नहर अलग करती है 
  • यह नहर मानव निर्मित एक जलमार्ग है जो पनामा में स्थित है और प्रशांत महासागर तथा (कैरेबियन सागर होकर) अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • इस नहर का निर्माण 14 अगस्त 1914 को पूरा हुआ था 

  • यूराल पर्वत :-यह पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप महाद्वीप से अलग करता हैLook The Map :- Click Here

  • जिब्राल्टर जल संधि :-अफ्रीका (मोरक्को ) महाद्वीप को यूरोप महाद्वीप (स्पेन ) से अलग करता है 
  • जिब्राल्टर जल संधि  भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच में यातायात का एक सिकुड़ा हुआ बिन्दु है Look The Map:-Click Here

  • लाल सागर एवं अदन की खाड़ी :-लाल सागर एवं अदन की खाड़ी एशिया को अफ्रीका से अलग करते है Look The Map :-Click Here

Friday, February 23, 2018

Current GK rajasthan 23 February 2018


 


झाझड़िया होंगे ब्रांड एम्बेस्डर

  • दो बार पेराओलम्पिक में स्वर्ण पदक जितने वाले राज्य के लोकप्रिय एथलीट देवेंद्र झाझड़िया को राजस्थान निर्वाचन आयोग ने ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है 

पीसीवी(न्यूमोकोकल कोंजूगेटे वेक्सीन ) वेक्सीन अप्रेल से होगा शुरू

  • राजस्थान के 9 जिलों बाड़मेर ,पाली ,जालोर ,सिरोही ,राजसमंद ,उदयपुर ,डूंगरपुर ,प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा में आगामी अप्रेल माह से नियमित रूप से बच्चों को निमोनिया बीमारी से प्रतिरक्षित करने वाले वेक्सीन न्यूमोकोकल कोंजूगेटे वेक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल कर निशुल्क लगाया जाएगा 
  • इससे प्रतिवर्ष 4 लाख 60 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे 


Tuesday, February 6, 2018

Current GK Rajasthan 6 February 2018

फोब्स इंडिया 

  • फोब्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल से काम उम्र के युवाओं की सूचि 'इंडिया 30 अंडर 30  ' जारी की है 
  • इस सूचि में जसप्रीत बुमराह सहित 4 खिलाड़ीअपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है 
  • (1) जसप्रीत बुमराह :-24 साल के बुमराह इस वर्ष जनवरी से टेस्ट मैच में शामिल हुए थे 
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 विकेट लिए 
  • जसप्रीत गुजरात से है 
  • (2) हरमन प्रीत कौर :-हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में हुए महिला विश्व कप के सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी 
  • हरमन को 2017 में  अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चूका है 
  • हरमन का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा गांव में हुआ n
  • महिला बिग बेश लीग से जुडी 
  • (3) हिना सिधु:-महिला निशानेबाज हिना सिधु पूर्व नंबर 1 निशानेबाज है 
  • अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हिना ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था 
  • हिना का जन्म लुधियान ,पंजाब में हुआ था 
  • (4)सविता पुनिया :-महिला हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया भारतीय हॉकी टीम की सदस्य है 
  • इन्होने जापान के खिलाफ शानदार गोल का बचाव कर रियो ओलम्पिक में क्वालीफाई करवाया था
  •  इनका जन्म 11 जुलाई1990 को सिरसा, हरियाणा के जोधकान गांव में हुआ था।






Monday, February 5, 2018

Current GK Rajasthan 5 February 2018

अंडर 19 विश्व कप 

  • भारत ने अंडर 19 ,2018 का विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है 
  • फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर चौथी बार विश्व कप का ख़िताब जीता 
  • भारत ने 2000 ,2008 तथा 2012 में वर्ल्ड कप जीता था 
  • भारत के अलावा अबतक किसी देश ने 4 बार अंडर 19 वर्ल्ड का ख़िताब नहीं जीता 


PM की पुस्तक लॉन्च 

  • 'एग्जाम वॉरियर्स ' नाम से PM मोदी ने पुस्तक लिखी है 
  • यह किताब PM ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले बच्चों के लिए लिखी है जिसका उदेश्य परीक्षा से पहले बच्चों के तनाव को कम करना है 
  • इस किताब में मोदी ने स्टूडेंट्स को तनाव से बचने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए तीन स्तर पर टिप्स दिए है 


राजस्थान 

  • राजस्थान में लोक सभा तथा विधानसभा की तीनो सीटों पर हुए उपचुनाओं में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है 
  • अलवर , अजमेर में लोकसभा की 2 सीटों  तथा मांडलगढ़ में विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव हुए थे 
  • Detailed Information :-Click Here



Saturday, January 27, 2018

Current GK Rajasthan 25 January 2018



ओम प्रकाश रावत

  • ओम प्रकाश रावत ने कल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला
  • रावत मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति की जगह लेंगे
  • मध्यप्रदेश कैडर के ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के रिटायर्ड आइएएस ऑफिसर हैं
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालने से पहले वह केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में अहम पद संभाल चुके हैं. जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव, जैसे पद भी शामिल हैं. इस पद पर वह 2004 से 2006 तक रहे थे
  • रावत का जन्म 2 दिसंबर 1953 मे उत्तर प्रदेश में हुआ था
अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस

  • अन्तर्राष्ट्रीय मानवता दिवस प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को मनाया जाता है
  • इस दिन मानव एकता दिवस विविधता में एकता के रूप में मनाया जाता है तथा गरीबी उन्मूलन की दिशा में लोगों को एकजुटता के महत्त्व को बताता है



Friday, January 19, 2018

Current GK Rajasthan 19 January 2018

विराट कोहली 

  • भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्(ICC  )  ने 2017 का क्रिकेट ऑफ़ द इयर चुना है 
  • तथा साथ ही ICC वन डे तथा टेस्ट टीमों का कप्तान चुना है 
  • उन्हें इसके लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी गयी 


राजस्थान के व्यावसायिक लोकनृत्य 

  • भवाई लोक नृत्य :-यह नृत्य मेवाड़ की भवाई जाति द्वारा किया जाता है 
  • इसमें कलाकार सिर पर 7 - 8 मटके रखकर कलात्मक अदाकारियाँ करता है 
  • भवाई में वोरा -वोरि ,सूरदास ,शंकरिया ,ढोला मारु आदि प्रसंग होते है 


  • तेरहताली लोक नृत्य :-यह नृत्य मारवाड़ की कामड़ जाति द्वारा किया जाता है 
  • यह लोक नृत्य रामदेवजी के मेले में किया जाने वाला धार्मिक लोकनृत्य है जिसको कामड़ जाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है 
  • यह नृत्य 13 मंजीरों से बैठे -बैठे किया जाता है इसलिय इसका नाम तेरहताली नृत्य है 

  • कच्छी घोड़ी लोकनृत्य :- यह नृत्य शेखावाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है 
  • यह पुरुषों द्वारा किया जाता है 
  • इस नृत्य में नृतक बांस की घोड़ी को अपनी कमर में बांधकर रंग -बिरंगे परिधान में आकर्षक नृत्य करता है 




Thursday, January 18, 2018

Current GK Rajasthan 18 January 2018

राजस्थान के क्षेत्रीय लोक नृत्य 

  • घूमर :-मारवाड़ तथा जयपुर में प्रसिद्ध है ,यह राजस्थान के लोक नृत्यों की आत्मा कहलाता है 
  • ढोल :-यह नृत्य जालौर में प्रशिद्ध है  इस नृत्य को  शादी के अवसर पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप में किया जाता है  
  • चंग :-यह शेखावाटी क्षेत्र का प्रशिद्ध नृत्य है इसको होली पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • गीदड़ :-शेखावाटी क्षेत्र का प्रशिद्ध नृत्य तथा होली से पूर्व डांडा से होली के सप्ताह भर बाद तक चलता है 
  • घुड़ला :-जोधपुर में यह नृत्य प्रशिद्ध है तथा इस नृत्य में स्त्रियों द्वारा सिर पर छिद्र युक्त चरी में जलता दीपक रखकर नृत्य किया जाता है 
  • बिंदोरी :-यह नृत्य झालावाड़ में विवाह तथा होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • अग्नि नृत्य :-यह नृत्य बीकानेर के जसनाथी सम्प्रदाय के लोगों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष जलते अंगारो पर नाचते है 
  • लांगुरिया नृत्य :-यह नृत्य करोली जिले में कैला देवी के मेले में किया जाने वाला नृत्य है 
  • बम:-यह नृत्य भरतपुर -अलवर में होली के अवसर पर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य 
  • ढप:- यह नृत्य शेखावाटी क्षेत्र में बसंत पंचमी पर किया जाता है 



Wednesday, January 17, 2018

Current GK rajasthan 17 January 2018

राजस्थानी भाषा की बोलियां 
                                       

  • मारवाड़ी:- जोधपुर ,पाली ,नागौर ,एवं बाड़मेर में बोली जाती है 
  • थली:-जैसलमेर तथा बाड़मेर का उतरी क्षेत्र 
  • गोंडवाडी:-पाली जिले का दक्षिणी भाग (बाली,देसूरी )
  • जालौरी:-जालौर में 
  • देवड़ावाटि:-सिरोही जिला (आबू -पिंडवाड़ा के अलावा)
  • मेवाड़ी :-उदयपुर ,राजसमंद ,भीलवाड़ा ,प्रतापगढ़ व् चितौड़गढ़ में बोली जाती है 
  • वागड़ी:-डूंगरपुर व् बांसवाड़ा जिले में बोली जाती है 
  • ढूंढाड़ी :-जयपुर ,दौसा ,टोंक ,सवाईमाधोपुर एवं अजमेर में बोली जाती है 
  • मेवाती :-अलवर तथा भरतपुर 
  • हाड़ौती:-कोटा ,बूंदी ,बांरा झालावाड़ में 
  • मालवी :-झालावाड़ एवं चितौड़गढ़ में 
  • तोरावाटी :-सीकर ,अलवर 
  • अहीरवाटी :-अलवर तथा सीकर जिलों का हरियाणा का समीपवर्ती क्षेत्र 
  • कठेड़ा  :-टोंक क्षेत्र 
  • नागरचोल :-सवाईमाधोपुर 
  • रांगड़ी :-मेवाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में 
  • शेखावाटी :-सीकर ,झुंझुनू एवं चूरू जिले में बोली जाती है 




Friday, January 5, 2018

Current GK Rajasthan 5 January 2018

भील जनजाति के नृत्य 

  • गवरी (राई):-गवरी उत्सव पार्वती की आराधना में 40 दिन चलता है 
  • इसमें शिव व भस्मासुर की कथा का अधिक प्रचलन है 
  • गैर :-होली के अवसर पर भील पुरुषों द्वारा किया जाने वाला सामूहिक वृताकार नृत्य 
  • नेजा :-होली व मांगलिक अवसरों पर भील स्त्रियों का सामूहिक खेल - नृत्य 
  • द्विचक्री :-इस नृत्य को विवाह व मांगलिक अवसरों पर किया जाता है 
  • इस नृत्य में पुरुष बाहरी व महिलाएं अंदर के वृत्त में नाचती है 
  • घुमरा :-इस नृत्य को मांगलिक अवसरों पर भील महिलाओं द्वारा ढोल व थाली पर किया जाता है 
  • हाथीमना:-यह विवाह के अवसर पर किया जाता है 
  • युद्ध नृत्य :-दो दलों द्वारा युद्ध का अभिनय करते हुए किया जाता है 


गरासिया जनजाति के नृत्य 

  • वालर :-यह नृत्य बिना किसी वाद्य यंत्र के स्त्री -पुरुषों द्वारा दो अर्धवृतों में धीमी गति से किया जाता है 
  • कूद :- यह नृत्य गरासिया स्त्री -पुरुषों द्वारा तालियों की ध्वनि पर किया जाता है 
  • जवारा:-यह नृत्य होली दहन के समय किया जाता है 
  • मोरिया :-विवाह के अवसर पर पुरुषों का सामूहिक नृत्य 
  • लूर:-लूर गौत्र की गरासिया स्त्रियों द्वारा वधु पक्ष से रिश्ते की मांग करने के लिए किया जाता है 
  • मांदल:-यह नृत्य मांगलिक अवसरों पर स्त्रियों द्वारा किया जाता है 
  • गौर :-गणगौर पर यह नृत्य स्त्री -पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है 
  • रायण:-मांगलिक अवसरों पर पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य 

Thursday, January 4, 2018

Current GK Rajasthan 4 January 2018

लुई ब्रेल 

  • लुई ब्रेल फ़्रांस के शिक्षाविद तथा अन्वेषक थे 
  • जिन्होंने नेत्रहीनो के लिए पढ़ने तथा लिखने की प्रणाली विकसित की 
  • यह प्रणाली ब्रेल लिपि के नाम से जानी जाती है
  • नेत्रहीनो की  पढ़ने की कठिनाई को मिटाने वाले लुई भी स्वयं नेत्रहीन थे 
  • इनका जन्म 4 जनवरी 1801 को हुआ था  


कन्हैयालाल सेठिया  (11 सितम्बर1919  से 11 नवम्बर2008
  • कन्हैयालाल सेठिया का जन्म 11 सितम्बर, 1919 को राजस्थान के चुरू ज़िले में सुजानगढ़ नामक स्थान पर हुआ था।
  • आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक थे।
  •  कन्हैयालाल सेठिया को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं लेखक के रूप में अनेक सम्मान, पुरस्कार एवं अलंकरण प्राप्त हए थे।
  •  भारत सरकार द्वारा इन्हें 2004 में  'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • धरती धोरा री,सबद , लीलटांस ,मायड़ रो हेलो ,रमणियां रा सोरठा, गळगचिया, मींझर, कूंकंऊ,धर कूंचा धर मंजळां, सबद, सतवाणी, अघरीकाळ, दीठ, क क्को कोड रो, लीकलकोळिया एवं हेमाणी आदि राजस्थानी रचनाएँ की थी 
  • इनको राजस्थानी भाषा का भीष्म पितामह कहा जाता है 
  • 1976 में राजस्थानी काव्यकृति 'लीलटांस' पर, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कृति के नाते पुरस्कृत।

Wednesday, January 3, 2018

Current GK Rajasthan 3 January 2018

सतीश धवन 

  • भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नयी उंचाईयों पर पहुंचाने वाले वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन 3 जनवरी 2002 को हुआ था 
  • वे इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन ) के अध्यक्ष भी रहे 
  • प्रो. धवन के नाम पर श्री हरी कोटा स्थित भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का पुनर्नामकरण,प्रो. सतीश धवन  उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र किया गया 

More Information:-Click Here

सिलिकॉसिस 

  • सिलिकॉसिस,सिलिका कणों और टूटे पत्थरों की धूल की वजह से होती है।
  •  धूल सांस के साथ फेफड़ों तक जाती है और धीरे-धीरे यह बीमारी फैलती है 
  •  यह पत्थर के खनन, रेत-बालू के खनन, पत्थर तोड़ने के क्रेशर, कांच-उद्योग, मिट्टी के बर्तन बनाने के उद्योग, पत्थर को काटने और रगड़ने जैसे उद्योगों के मजदूरों में पाई जाती है।
  •  यह एक लाइलाज बीमारी है।
  • यह कण  फेफड़ों की दीवारों पर धीरे-धीरे जम कर एक मोटी परत बना लेते हैं। इससे फेफड़े ठीक से फैलना और सिकुड़ना बंद कर देते हैं। इससे सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। 
  • धीरे-धीरे सांस लेने की पूरी प्रक्रिया को यह प्रभावित करता है