Thursday, April 26, 2018

Current GK Rajasthan 26 April 2017

विश्व मलेरिया दिवस ( 25 अप्रैल)

  • प्रति वर्ष 25 अप्रेल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • पहली बार 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था विश्व मलेरिया दिवस 
  • यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने का उद्देश्य मलेरिया जैसे रोग पर जनता का ध्यान केंद्रित करना तथा जागरूकता फैलाना है 
  • साल 2018 की थीम :- 'रेडी टू बीट मलेरिया' है 
  • मलेरिया एक प्रकार का बुखार है जो ठण्ड व कंपकंपी के साथ आता है 
  • यह मुख्यत मादा  एनाफ़िलीज नामक मच्छर के काटने से होता है 
  •  जब संक्रमित मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर किसी स्वस्थ व्‍यक्ति को काटता है तो वह अपने लार के साथ उसके रक्‍त में मलेरिया परजीवियों को पहुंचा देता है।
  • मच्छर के काटने के 10 से 15 दिन बाद मलेरिया के लक्षण दिखाई देते है 
  •  मलेरिया के रोगी को काटने पर असंक्रमित मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर रोगी के रक्त के साथ मलेरिया परजीवी को भी चूस लेते हैं व 12-14 दिनों में ये मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर भी संक्रमित होकर जितने भी स्‍वस्थ मनुष्‍यों को काटते हैं, उनमें मलेरिया फैलाने में सक्षम होते हैं। इस तरह एक मादा मच्छर कई स्वस्थ लोगों को भी मलेरिया ग्रसित कर देती है।


राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार 

  • राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुजाकार है 
  •  राजस्थान में जिलों की संख्या 33 है 
  • राज्य का विस्तार 23 डिग्री 3 मिनट से 30 डिग्री 12 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 69 डिग्री 30 मिनट से 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांतर में है 
  • कर्क रेखा राज्य के दो दक्षिणतम जिलों बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर से होकर गुजरती है ।
  • कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई बांसवाड़ा जिले में है 
  • राज्य की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 5920 किलोमीटर है जिसमें से 1070 किलोमीटर लंबी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा(रेडक्लिफ ) पाकिस्तान के साथ लगती है 
  • पाकिस्तान के साथ राज्य के चार जिलों की सीमा लगती है :-गंगानगर ,बीकानेर ,जैसलमेर तथा बाड़मेर 
  • पाकिस्तान की सबसे ज्यादा सीमा जैसलमेर(464 किलोमीटर ) के साथ तथा सबसे कम बीकानेर (168 किलोमीटर ) के साथ लगती है 
  • यह सीमा रेखा श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट से प्रारम्भ होकर बाड़मेर के शाहगढ़ तक है 
  • पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के तीन जिले बहावलपुर ,खैरपुर एवं मीरपुर इस सीमा पर स्थित है 
  • राज्य की सीमा देश के पांच राज्यों :- पंजाब ,हरियाणा ,उत्तरप्रदेश ,मध्यप्रदेश तथा गुजरात से लगती है 
  • मध्यप्रदेश के साथ राज्य के दस जिलों(धौलपुर,करोली ,सवाईमाधोपुर ,कोटा ,बांरा ,झालावाड़ ,चितोड़गढ़ ,भीलवाड़ा ,प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा ) की सीमा लगती है तथा पंजाब के साथ सिर्फ दो जिलों(गंगानगर ,हनुमानगढ़ ) की सीमा लगती है 
  • चम्बल एवं पार्वती नदियाँ राज्य की मध्यप्रदेश के साथ सीमा बनाती है 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य  (342239  वर्ग किलोमीटर ) है इसके बाद मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र त्त उत्तरप्रदेश आते है 
  • देश के कुल भू भाग का 10.41% राज्य के अंदर आता है 
  • राज्य का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है 
  • इसका विस्तार पूर्व से पश्चिम तक  869 किलोमीटर है तथा उत्तर से दक्षिण तक विस्तार 826 किलोमीटर है  


Monday, April 23, 2018

Current GK Rajasthan 23 April 2018

पॉक्सो सहित चार अधिनियमों में बदलाव 

  • मासूमों से दुष्कर्म के दोषियों को मोत की सजा देने के प्रावधान वाले अध्यादेश को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दे दी गयी है 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने 'आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश 2018 ' को मंजूरी दी थी । इसके जरिए चार कानूनों :-भारतीय दंड संहिता (आईपीसी ),साक्ष्य अधिनियम , आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी ) और योन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो ) अधिनियम में संसोधन किया है 
  • यह अध्यादेश 22 अप्रेल से होने वाले अपराधों पर लागू होगा 
  • For More Information :- Click Here


विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल )

  • 1995 में आज ही के दिन यूनेस्को ने विलियम शेक्सपियर के जन्म दिवस को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था 
  • शेक्सपियर का जन्म 1564 को ब्रिटेन के स्ट्रेटफोर्ड ऑन एवन में हुआ था 
  • इन्होंने 35 नाटक तथा 200 से अधिक कवितायेँ लिखी 
  • शेक्सपियर के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने  2001 में इस दिन को विश्व पुस्तक दिवस की मान्यता दी थी 


इटली 
  • इटली के 53 स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत की सूचि में शामिल है 
  • इसकी राजधानी रोम है ,जो सबसे बड़ा नगर है 
  • इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है 
  •  वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंदर दो स्वतंत्र देश हैं।
  •  सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली का ही हिस्सा है 
  • इटली ,यूरोप का दूसरा सबसे प्राचीन (यूनान के बाद ) नगर है 
  • दुनिया के पहले थर्मोमीटर का आविष्कार इटली में हुआ था। इसे सेंटोरियो नामक वैज्ञानिक ने बनाया था 
  • शेक्सपियर के कई उपन्यास इटली पर केंद्रित है। इनमें ओथेलो तथा मर्चेंट ऑफ़ वेनिस प्रमुख है 

Friday, April 20, 2018

Current GK Rajasthan 20 April 2018

भारत में शिक्षा 

  • केंद्र सरकार विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाई के लिए आकर्षित करने के लिए  'भारत में शिक्षा 'नाम से एक इंटरनेट पोर्टल लॉन्च करने जा रही है 
  • इस योजना के तहत एक लाख विदेशी छात्रों को भारतीय संस्थानों में शिक्षा के लिए आकर्षित किया जाएगा 
  • दक्षिण एशिया ,अफ्रीका ,मिडिल ईस्ट समेत 30 देशों के छात्रों को इसके लिए लक्षित किया गया है 
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा मानव संसाधन विकाश मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा दिल्ली में यह पोर्टल 18 अप्रैल को लॉन्च किया गया  
  • योजना के तहत भारत के शीर्ष 150 उच्च शिक्षण संस्थानों की खासियत को खासतौर से दिखाया जाएगा 
  • इन संस्थानों में आईआईटी तथा आईआईएम संस्थान भी शामिल है 


भारत की बात सबके साथ 

  • अभी मोदी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक यूरोप के दौरे पर है 
  • PM , लन्दन के वेस्टमिंस्टर हॉल में 'भारत की बात सबके साथ ' कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए 
  • यह कार्यक्रम गीतकार व सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी के सञ्चालन में हुआ था 
  •  वेस्टमिंस्टर हॉल ने 1931 में महात्मा गाँधी की मेजबानी की थी ,तब इसे मेथोडिस्क सेन्ट्रल हॉल कहा जाता था 
  • इस कार्यक्रम का प्रसारण भारत सहित ब्रिटेन ,अमरीका ,UAE ,सिंगापूर और ऑस्ट्रेलिया में हुआ था 
  • For More Information :-Click Here


वर्ल्ड हेरिटेज डे 

  • प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है 
  • दुनियाभर में 1073 विरासत स्थल है 
  • 1982 में पहला वर्ल्ड हेरिटेज दिवस मनाया गया था तथा 1983 में इसे युनेस्को  द्वारा मान्यता दी गयी थी 
  • यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज स्थल की इस सूचि में मुख्य रूप से 3 प्रकार के स्थल शामिल करती है 
  • (1)प्राकृतिक धरोहर स्थल - ऐसी धरोहर जो भौतिक या भौगोलिक रूप से प्राकृतिक निर्माण का परिणाम हो ,जो भौतिक और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत सुंदर हो ,
  •  जो वैज्ञानिक महत्व की जगह हो या फिर भौगोलिक महत्व वाली यह जगह किसी विलुप्ति के कगार पर खड़े जीव या वनस्पति का प्राकृतिक आवास हो सकती है।
  • (2)सांस्कृतिक धरोहर स्थल - इस श्रेणी की धरोहर में स्मारक, स्थापत्य की इमारतें, मूर्तिकारी, चित्रकारी, शिलालेख, गुफा आवास और वैश्विक महत्व वाले स्थान; इमारतों का समूह, अकेली इमारतें या आपस में संबद्ध इमारतों का समूह; स्थापत्य में किया मानव का काम या प्रकृति और मानव के संयुक्त प्रयास का प्रतिफल, जो कि ऐतिहासिक, सौंदर्य, जातीय, मानवविज्ञान या वैश्विक दृष्टि से महत्व की हो, शामिल की जाती हैं।
  • (3)मिश्रित धरोहर स्थल - इस श्रेणी के अंतर्गत् वह धरोहर स्थल आते हैं जो कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों ही रूपों में महत्वपूर्ण होती हैं।









Tuesday, April 17, 2018

Current GK Rajasthan 17 April 2018

विश्व हिमोफिलिया दिवस 

  • प्रतिवर्ष 17 अप्रैल को हिमोफिलिया दिवस के रूप में मनाया जाता है 
  • दुनिया भर में हिमोफिलिया से पीड़ित लोगों में आधे लोग भारत में है 
  • यह एक आनुवांशिक बीमारी है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में फैलती है 
  • इसमें चोट लगने पर या दुर्घटना होने पर रक्त का थक्का नहीं जमता है तथा अधिक रक्त का स्त्राव होता है 
  •  इस रोग का कारण रक्त प्रोटीन की कमी होती है, जिसे 'क्लॉटिंग फैक्टर' कहा जाता है,यह प्रोटीन बहते हुए रक्त के थक्के जमाकर उसका बहना रोकता है।


घग्घर नदी 

  • इसका उद्गम हिमाचल प्रदेश में कालका के पास शिवालिक श्रेणी की पहाड़ियों से होता है 
  • सरस्वती ,दृष्द्वती तथा मृत आदि उपनामों से भी जाना जाता है 
  • यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहने के पश्चात् टिब्बी (हनुमानगढ़ ) के पास राजस्थान में प्रवेश करती है 
  • सामान्यता यह नदी भटनेर (हनुमानगढ़ ) के समीप ही विलुप्त हो जाती है लेकिन अधिक वर्षा होने पर सूरतगढ़ (गंगानगर ) तक बहती है तथा पाकिस्तान के बहावलपुर जिले तक चली जाती है व अंत में फोर्ट अब्बास नामक स्थान पर समाप्त हो जाती है 
  • घग्घर नदी का पाट क्षेत्र 'नाली' कहलाता है 
  • यह एक मौसमी नदी है 
  • इस नदी की लम्बाई 465 किलोमीटर है 
  • हनुमान गढ़ जिले की कालीबंगा सभ्यता इसी नदी के किनारे विकसित हुयी 
  •  इसे हरयाणा के ओटू वीयर बाँध से पहले घग्गर नदी के नाम से और उसके बाद हकरा नदी के नाम से जाना जाता है 


कांतली नदी 

  • इस नदी का उद्गम सीकर जिले में खंडेला की पहाड़ियों से होता है 
  • इसकी लम्बाई 100 किलोमीटर है 
  • सीकर जिले में इसके अपवाह क्षेत्र को तोरावाटी कहते है 
  • सीकर से यह झुंझुनू जिले में प्रवेश कर चूरू जिले की सिमा पर मँडरेला ( झुंझुनू ) गावं में विलुप्त हो जाती है 
  • सीकर जिले की गणेश्वर सभ्यता का विकाश 5000 साल पहले इसी नदी के तट पर हुआ था 


Monday, April 16, 2018

Current GK Rajasthan 16 April 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स 

  • गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया है 
  • कॉमनवेल्थ गेम्स हर चार साल में होते है 2010 में दिल्ली में ,2014 में ग्लास्को(स्कॉटलैंड ) में 2018 में हाल ही में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए है  
  • तथा 2022 में बर्मिंघम (इंग्लैंड ) में होंगे 
  • गोल्ड कोस्ट में भारत ने 26 गोल्ड 20 सिल्वर तथा 20 ब्रॉन्ज मैडल के साथ कुल 66 मैडल जीते है 
  • इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया(198 मैडल ) तथा इंग्लैंड(136 मैडल ) के बाद भारत(66 मैडल ) तीसरे नंबर पर है 
  • गोल्ड कोस्ट खेलों में 71 देशों ने भाग लिया था 
  • भाला फेंक स्पर्द्धा में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने स्वर्ण जीता 
  • तीन बार वर्ल्ड चैम्पियन रही मेरी कॉम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण जीता 
  • राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष लुईस मार्टिन है 
  • निशानेबाजी में भारत ने सबसे ज्यादा 16 पदक जीते 
  • पहली बार बैडमिंटन में 6 पदक जीते, 2010 में 4 जीते थे 
  • बैडमिंटन में साइना नेहवाल नेइस साल दो गोल्ड मैडल (एक सिंगल में तथा एक संयुक्त में ) जीते,,एक स्वर्ण 2010 में जीता  इसके साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में 3 स्वर्ण जितने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है 
  • For More Information:-Click Here

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 
  • इस वर्ष दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी को फिल्म 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला 
  • 19 वर्षीय रिद्धि सेन को बांग्ला फिल्म 'नगर कीर्तन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला 
  • न्यूटन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला 
  • बेस्ट फीचर फिल्म का ख़िताब असमी फिल्म विलेज रॉकस्टार को मिला 
  • दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला 
  • न्यूटन फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी को विशेष सम्मान मिला 
  • बेस्ट कोरिओग्राफर का ख़िताब गणेश आचार्य को टॉयलेट एक प्रेम कथा के गाने 'गौरी तू लट्ठ मार 'के लिए दिया गया 
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मॉम को दिया गया 
  • सर्वश्रेठ संगीतज्ञ का अवॉर्ड ए आर रहमान को फिल्म 'कात्रु वेलिडेसाई' के लिए दिया गया 
  • सहायक अभिनेत्री :-दिव्या दता(इरादा )
  • सहायक अभिनेता :-फहाद फाजिल 
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक :- जयराज (भयानकम)
  • सर्वश्रेष्ठ  गायिका :- शशा तिरुपति( कात्रु वेलिडेसाई गाने के लिए )
  • सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता :-बनिता दास (विलेज रॉकस्टार )

Friday, April 13, 2018

Current GK Rajasthan 13 April 2018

पहलवानी में भारत को चार पदक 

  • भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पहले ही दिन चार पदक जीत लिए है 
  • पहलवान सुशील कुमार(74 किलोग्राम) और राहुल अवारे(57 किलोग्राम ) में स्वर्ण जीता 
  • जबकि बबिता कुमारी फोगाट ने( 57 किलोग्राम ) रजत तथा किरण (76 किलोग्राम ) ने कांस्य पदक जीते 


बैडमिंटन 

  • भारत के किदाम्बी श्रीकांत ताजा जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए है 
  • More information :-Click Here


श्रेयसी सिंह

  • भारतीय खिलाड़ी श्रेयसी ने शूटिंग में डबल ट्रेप में गोल्ड मैडल जीता है
  • श्रेयसी ने यह पदक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा कॉक्स को शूट-ऑफ़ में एक अंक से हराकर जीता है
हिना सिदधू
  • भारतीय निशानेबाज हिना सिदधू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता है
  • इससे पहले हिना ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था


इसरो

  • इसरो ने नए नेविगेशन सेटेलाइट को कल सुबह चार बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा
  • यह मैप तैयार करने ,समुन्द्र में सही दिशा बताने ,समय का सही अनुमान लगाने ,मछुआरों के लिए मददगार ,मौसम की जानकारी तथा बचाव राहत कार्यो में  तथा सैन्य क्षेत्र में सहायता करेगा
  • इसकी लॉन्चिंग पीएसएलवी -सी 41 रॉकेट के द्वारा की गयी
  • इस नेविगेशन सेटेलाइट का भार 1425 किलोग्राम है तथा यह 10 साल तक काम करेगा
  • यह आईआरएनएसएस -1 एच की जगह लेगा जो 31 अगस्त को लॉन्च होने के बाद नाकाम हो गया था 



Wednesday, April 11, 2018

Current GK Rajasthan 11 April 2018

राजस्थान की खारे पानी की झीलें 
सांभर झील 

  • यह झील जयपुर व् नागौर जिलों में स्थित है 
  • भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी सांभर झील है 
  • इस झील की समुन्द्र ताल से औसत ऊंचाई 360 मी.है 
  • इस झील में मंथा,रूपनगढ़ ,खारी तथा खंडेला नदियों सहित विभिन्न नाले जल लाते है 
  • भारत की हिंदुस्तान सॉल्ट कंपनी द्वारा 1964 में सांभर सॉल्ट परियोजना शुरू की गयी जो सांभर झील से नमक का उत्पादन करती है 
  • यहाँ पर सोडियम सल्फेड बनाने का एक कारखाना भी है 
  • देश के कुल नमक का 8 % सांभर झील से निकाला जाता है 


डीडवाना

  • यह झील नागौर जिले में स्थित है 
  • यहाँ पर साल भर नमक तैयार किया जाता है 
  • यहाँ पर राजस्थान सरकार द्वारा सोडियम सल्फेड बनाने का सबसे बड़ा संयंत्र लगा है 
  • सोडियम क्लोराइड की जगह सोडियम सल्फेड की मात्रा अधिक होने से यहाँ का नमक खाने के काम नहीं आता है 
  • इस नमक का उपयोग चमड़ा व् रंगाई -छपाई उद्योग में किया जाता है 


पचपदरा झील 

  • यह झील बाड़मेर जिले में स्थित है 
  • यहाँ पर नमक का उत्पादन परम्परागत रूप से खारवाल जाती के लोगों द्वारा 'मोरली' नामक झाड़ी की टहनी की सहायता से किया जाता है 
  • यहाँ के नमक में NaCl की मात्रा 98 % होने के कारण यह खाने की दृष्टि से उत्तम होता है 

लूणकरणसर झील 

  • यह झील बीकानेर में स्थित है 
  • उत्तरी राजस्थान की एक मात्र खारे पानी की झील 
  • खारापन काम होने से नमक की पूर्ति स्थानीय लोगों तक ही संभव है  

खारे पानी की अन्य झीलें :-

  • कावोद ,पोकरण (जैसलमेर) 
  • कुचामन ,डेगाना (नागौर )
  • रेवासा ,कोछोर (सीकर )
  • राजस्थान में सबसे बड़ी नमक की मंडी नावां(नागौर ) में है 




Tuesday, April 10, 2018

Current GK Rajasthan 10 April 2018

कोलायत झील (बीकानेर )

  • बीकानेर में स्थित कोलायत झील प्राचीन काल में कपिल मुनि का आश्रम था 
  • यहाँ पर प्रतिवर्ष  कार्तिक पूर्णिमा को कपिल मुनि का मेला भरता है 
  • कपिल प्राचीन भारत के एक प्रभावशाली मुनि थे। इन्हें सांख्यशास्त्र (तत्व पर आधारित ज्ञान) के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है 


नवलखा झील (बूंदी )

  • यह झील बूंदी के तारागढ़ दुर्ग की पहाड़ी के तलहटी पर स्थित है 
  • इसका निर्माण राजा उम्मेद सिंह द्वारा करवाया गया था 
  • इस झील के मध्य में जल देवता वरुण का मंदिर आधा डूबा हुआ है 
  • इस झील के किनारे सुन्दर महल तथा सुन्दर घाट बने हुए है जिसका निर्माण यहाँ के शासक विष्णु सिंह ने अपनी पत्नी के लिए करवाया था 


गेप/गेब सागर झील (डूंगरपुर )

  • इस झील का निर्माण महारावल गोपीनाथ ने 1428 में  करवाया था 
  • इस झील के किनारे उदय विलाश महल तथा राज राजेश्वर मंदिर स्थित है 
  • झील के भीतर बदल महल तथा इसकी पाल पर स्थित महारावल पुंजराज द्वारा निर्मित गोवर्धन नाथ का मंदिर स्थित है 
  • झील के निकट ही वागड़ की मीरा गवरी बाई ,नाना बाई तथा काली बाई की प्रतिमाएं लगी हुयी है 


कायलाना झील (जोधपुर )

  • यह झील जोधपुर से 8 किलोमीटर पूर्व में स्थित है तथा इसका निर्माण प्रतापसिंह ने  1872 में  करवाया था 
  •  इस झील को पानी हाथी नहर से मिलता है जो इंदिरा गाँधी नहर से जुड़ी है।
  • वर्तमान में झील के किनारे माचिया सफारी पार्क (मृग वन ) स्थित है  
  • प्राचीन में इस क्षेत्र में जोधपुर के राजा तख्त सिंह तथा भीम सिंह के बाग़ तथा महल हुआ करते थे 


Monday, April 9, 2018

Current GK Rajasthan 9 april 2018

ओमान

  • धरती के ऐसे देशों में ओमान भी शामिल रहा है जहां सबसे पहले मानव सभ्यता के प्रणाम मिले है
  • यह देश सऊदी अरब के पूर्व में स्थित है तथा दक्षिण में अरब सागर की सिमा से लगा है
  • ओमान की राजधानी मस्कट है जहां की जनसँख्या सर्वाधिक है
  • 1651 में यह देश पुर्तगाली साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्र हुआ था
  • यहाँ की राजभाषा अरबी है
  • सुल्तान क़ाबुश बिन सेद अरब देशों में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले शासक है वह 1970 से ओमान के सुल्तान है
  • ओमान की अर्थव्यवस्था में तेल के साथ मछली ,खजूर और कृषि उत्पादों का भी योगदान है


विश्व स्वास्थ्य दिवस

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को मनाया जाता है
  • इस वर्ष की थीम :-एवरीवन एवरीव्हेर हेल्थ फॉर ऑल है
  • स्वास्थ्य समस्याओं पर दुनिया भर के देशों के आपसी सहयोग के लिए 1948  में 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य संघटन (WHO ) की स्थापना हुई थी
  • इस संघटन का मुख्यालय जेनेवा में है तथा इसका उदेश्य विश्व के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है


कावेरी जल विवाद 

  • कावेरी जल विवाद तमिलनाडु तथा कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के जल के बंटवारे को लेकर है 
  • कावेरी नदी का उद्गम स्थल कर्नाटक के कोडागु जिले में है
  • इस नदी का कुछ हिस्सा केरल में भी पड़ता है तथा  समुद्र में मिलने से पहले ये नदी कराइकाल से होकर गुजरती है जो पांडिचेरी का हिस्सा है  
  • इसलिय इस नदी के जल के बँटवारे को लेकर केरल तथा  पांडिचेरी भी इसमें शामिल हो गए है  
  •  19वीं शताब्दी में शुरू हुआ यह विवाद ब्रिटिश राज में मद्रास प्रेसिडेंसी और मैसूर राज के बीच था
  • कावेरी बेसिन में कर्नाटक का 32 हजार वर्ग किलोमीटर और तमिलनाडु का 44 हजार वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है