Tuesday, April 10, 2018

Current GK Rajasthan 10 April 2018

कोलायत झील (बीकानेर )

  • बीकानेर में स्थित कोलायत झील प्राचीन काल में कपिल मुनि का आश्रम था 
  • यहाँ पर प्रतिवर्ष  कार्तिक पूर्णिमा को कपिल मुनि का मेला भरता है 
  • कपिल प्राचीन भारत के एक प्रभावशाली मुनि थे। इन्हें सांख्यशास्त्र (तत्व पर आधारित ज्ञान) के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है 


नवलखा झील (बूंदी )

  • यह झील बूंदी के तारागढ़ दुर्ग की पहाड़ी के तलहटी पर स्थित है 
  • इसका निर्माण राजा उम्मेद सिंह द्वारा करवाया गया था 
  • इस झील के मध्य में जल देवता वरुण का मंदिर आधा डूबा हुआ है 
  • इस झील के किनारे सुन्दर महल तथा सुन्दर घाट बने हुए है जिसका निर्माण यहाँ के शासक विष्णु सिंह ने अपनी पत्नी के लिए करवाया था 


गेप/गेब सागर झील (डूंगरपुर )

  • इस झील का निर्माण महारावल गोपीनाथ ने 1428 में  करवाया था 
  • इस झील के किनारे उदय विलाश महल तथा राज राजेश्वर मंदिर स्थित है 
  • झील के भीतर बदल महल तथा इसकी पाल पर स्थित महारावल पुंजराज द्वारा निर्मित गोवर्धन नाथ का मंदिर स्थित है 
  • झील के निकट ही वागड़ की मीरा गवरी बाई ,नाना बाई तथा काली बाई की प्रतिमाएं लगी हुयी है 


कायलाना झील (जोधपुर )

  • यह झील जोधपुर से 8 किलोमीटर पूर्व में स्थित है तथा इसका निर्माण प्रतापसिंह ने  1872 में  करवाया था 
  •  इस झील को पानी हाथी नहर से मिलता है जो इंदिरा गाँधी नहर से जुड़ी है।
  • वर्तमान में झील के किनारे माचिया सफारी पार्क (मृग वन ) स्थित है  
  • प्राचीन में इस क्षेत्र में जोधपुर के राजा तख्त सिंह तथा भीम सिंह के बाग़ तथा महल हुआ करते थे 


No comments:

Post a Comment